फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting on police team to free the accused of charas smuggling

चरस तस्कर के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police team to free the accused of charas smuggling
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मुगलपरा थानाक्षेत्र में बुधवार रात चरस तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर एक घर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा चरस तस्करी के आरोपी के खिलाफ भी एक अन्य केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को सूचना मिली कि क्षेत्र में वारसी नगर गली नंबर पांच निवासी मोटा आसिफ रामगंगा किनारे मौजूद है। वहां वह चरस बेच रहा है। मुगलपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी मोटा आसिफ को दबोच लिया। पुलिस टीम उसे लेकर थाने आने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट और पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी गई। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कई पत्थर पुलिस कर्मियों को भी लगे। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर भाग गए। उन्होंने फोन कर अफसरों को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर मुगलपुरा, नागफनी, कोतवाली और गलशहीद थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस टीम ने आरोपी मोटा आसिफ को एक घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से करीब साढ़े सौ ग्राम चरस बरामद की है। कोतवाली सीओ इंदू सिद्घार्थ ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वारसी नगर निवासी मोटा आसिफ, कलुआ, सुहान, दिलशाद, शादाब, फरवेज, सलीम और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक केस मोटा आसिफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी मोटा आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। मैनाठेर के असदपुर गांव में तीन अप्रैल को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मैनाठेर थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर हमले के आरोपी यासीन, शौकीन और खालिक निवासी असदपुर थाना मैनाठेर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि तीन आरोपी गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed