फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting between two communities in Moradabad

मुरादाबाद में बवाल: दो समुदायों में हुआ पथराव... कार के टूटे शीशे, एक युवक घायल; तनाव के चलते पुलिस बल तैनात

Sun, 13 Oct 2024 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Oct 2024 10:39 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। एक युवक के घायल होने के साथ दो कारों के शीशे टूट गए। एसपी सिटी और सीओ के ललकारने पुलिस फोर्स ने डंडा फटकारा तो पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Stone pelting between two communities in Moradabad
मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शनिवार रात दो वर्गों के बीच लाठी-डंडे के बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने पर तनाव कायम हो गया। एक युवक के घायल होने के साथ दो कारों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ के ललकारने पुलिस फोर्स ने डंडा फटकारा तो पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण जुए के पैसे का विवाद सामने आया है।

विज्ञापन


गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले इलाके वीर शाह हजारी में शनिवार रात करीब नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद एक समुदाय के बच्चे घर लौट रहे थे। इसी समय रास्ते में दूसरे समुदाय के बच्चों से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। थोड़ी ही देर में विवाद के बीच बड़े लोग शामिल हो गए। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर पहुंच कर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती में तनाव फैल गया। पत्थरबाजी के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। आसपास खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय गुलबाबाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो एक विशेष समुदाय के लोग और उग्र हो गए। पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होने लगी। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ से पत्थरों की बरसात होने लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी के ललकारने पर कटघर के साथ ही गलशहीद, मुगलपुरा और आसपास के थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। थोड़ी ही देर में पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया। पुलिस के सख्त रुख अपनाने और डंडा फटकारने पर मौके से लोग भाग निकले। एसपी सिटी और सीओ के समक्ष दोनों समुदाय की महिलाओं ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। मौके पर तनाव को देखते हुए रातभर भारी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थरों को उठाकर पत्थरबाजी भी की गई। शीघ्र ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और तनाव आगे नहीं बढ़ पाया है। घटना के दूसरे दिन कोई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं था। जांच से पता चला कि जुए के पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था। पथराव का असली कारण यही सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मौके से सात संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कराने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed