फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelting between people of two communities over children dispute

Moradabad News: बच्चों के विवाद में दो समुदाय के लोगों में पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between people of two communities over children dispute
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शनिवार रात बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

हमले में एक युवक घायल हो गया और दो कारों के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ के लाठी फटकारी तो पत्थरबाज भाग गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण जुए के पैसों का विवाद है। गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले इलाके वीर शाह हजारी में शनिवार रात करीब नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद एक समुदाय के बच्चे घर लौट रहे थे। इसी समय रास्ते में दूसरे समुदाय के बच्चों से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। थोड़ी ही देर में विवाद के बीच बड़े लोग शामिल हो गए।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद बस्ती में तनाव फैल गया। पत्थरबाजी के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। आसपास खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलने पर गुलबाबाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो एक समुदाय के लोग और उग्र हो गए और पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथही गलशहीद, मुगलपुरा और आसपास के थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। थोड़ी ही देर में पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया।

पुलिस के सख्त रुख अपनाने और डंडा फटकारने पर मौके से लोग भाग निकले। एसपी सिटी और सीओ के समक्ष दोनों समुदाय की महिलाओं ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया। मौके पर तनाव को देखते हुए रातभर भारी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed