फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   STF arrested associate suspected terrorist Ahmed Raza, interrogation going on

संदिग्ध आतंकी अहमद रजा: पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर युवाओं को बरगलाया, अब साथी को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

एटीएस ने मुरादाबाद निवासी संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को तीन अगस्त को मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से कई चीजें बरामद की गई है। अब उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ लिया गया है। दोनों से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
STF arrested associate suspected terrorist Ahmed Raza, interrogation going on
अहमद रजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संदिग्ध आतंकी अहमद रजा पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर युवाओं को बरगलाता था। वह अपने गांव में रहकर रात में आकाओं से इंटरनेट के जरिए बात करता था और उनके द्वारा भेजे गए वीडियो को युवाओं को शेयर कर उन्हें अपने संगठन में शामिल करने के लिए तैयार करता था। जो युवक उसके संपर्क में थे, उनमें एक को बृहस्पतिवार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने दबोच लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा भी कई और एटीएस के रडार पर हैं। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरासत हुसैन के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। वहां दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगाया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में आ गया था। उसने अनंतनाग जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। इसकी भनक लगते ही एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गई थी और अहमद रजा की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अगस्त को एटीएस ने उसे मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अहमद रजा से मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया था। जिससे पता चला था कि वह आतंकी संगठनों के संपर्क में था। उसने कई और युवाओं को भी अपने संपर्क में जोड़ दिया था। पूछताछ में उसने कई अहमद सुराग हाथ लगे थे।

एटीएस अहमद रजा को लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर के अलावा जम्मू भी लेकर गई थी। तब पता चला था कि उसके संपर्क में कई युवा थे। कुछ मोबाइल कॉल के जरिए संपर्क में थे तो कुछ ऑनलाइन बातचीत करते थे। अहमद रजा का घर जंगल से सटा है।

घर से कुछ ही दूरी पर आम का बाग है। परिजन और आस पड़ोस के लोगों के सो जाने के बाद अहमद रजा आम के बाग में पहुंच जाता था। यहां वह मोबाइल से जरिए संदिग्ध लोगों से बात करता था। उन्हें हथियार चलाने की भी जानकारी लेता था।

अभी और एटीएस के रडार

एटीएस ने अहमद रजा के एक करीबी को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अहमद रजा से लंबे समय से कई और लोग संपर्क में थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए लेकिन टीमें पर नजर बनाए हैं। उनसे भी एटीएस पूछताछ कर सकती है। पकड़े गए संदिग्ध को भी टीम मुरादाबाद लेकर आ सकती है। उससे भी पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

कश्मीर में जाकर ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग

आतंकी अहमद रजा की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने दावा किया था कि अहमद रजा हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में था। जिसके जरिए वह पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आया था।



वह देश में आतंकी घटनाएं करना चाहता था। इसके लिए वह युवाओं को वीडियो दिखाकर उन्हें देश के खिलाफ भड़काकर अपने साथ तैयार कर रहा था। आतंकी अहमद रजा ने अपने घर के पास ही अमेरिकन पिस्टल छिपाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed