फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   step uncle gave contract to murder his nephew

सौतेले मामा ने दी थी सुपारी, चाचा ने घोंटा गला

Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
step uncle gave contract to murder his nephew
Murder
पांच साल के मासूम आदित्य की हत्या उसके सौतेले मामा धर्मवीर ने ही कराई थी। सत्तर हजार रुपये देकर बहनोई के ममेरे भाई चंद्रभोज (बच्चे का चाचा)को हत्या के लिए राजी किया। बुधवार को अपने पिता से मिलने कचहरी आए मासूम को चंद्रभोज बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन


डिलारी ले जाकर गला घोंटकर हत्या की और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि उसके सगे भांजे के हिस्से में आने वाली जमीन का बंटवारा ना हो, इसलिए उसने हत्या कराई।
विज्ञापन


एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डिलारी के सैजनी गांव निवासी राज कुमार की शादी भगतपुर थानाक्षेत्र के नकटपुरी खुर्द निवासी विक्रम सिंह की बेटी मिथलेश के साथ हुई थी। मिथलेश ने एक बेटे अभिषेक को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज कुमार ने 2005 में सैजनी गांव निवासी अंचल से प्रेम विवाह कर लिया था। अंचल से भी एक बेटा आदित्य राय पैदा हुआ था। एक साल पहले मिथलेश की हत्या कर दी गई थी। जिसमें राजकुमार और अंचल को जेल भेजा गया था। बाद में अंचल जेल से जमानत पर रिहा हो गई थी।

बुधवार को अंचल अपने पांच साल के बेटे आदित्य को लेकर कचहरी आई थी। अंचल बेटे आदित्य को सेशन हवालात के सामने खड़ा कर कहीं चली गई थी। इस दौरान राजकुमार के भाई चंद्रभोज वहां पहुंचा और कोल्डड्रिंक के बहाने आदित्य को अपने साथ ले आया। इसके बाद टैंपो में बैठकर बस अड्डे पर पहुंच गया।


वहां से बस द्वार डिलारी गया और जंगल में बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। सिविल लाइंस पुलिस ने राजकुमार के साले धर्मवीर पुत्र विक्रम निवासी नकटपुरी खुर्द थाना भगतपुर और राजकुमार के ममेरे भाई चंद्रभोज पुत्र छोटे लाल निवासी दलेनगर थाना टांडा जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed