फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Statements of 12 including Simbhaoli's ASM, Gateman, Porter recorded

Moradabad News: सिंभावली के एएसएम, गेटमैन, पोर्टर समेत 12 के बयान दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Statements of 12 including Simbhaoli's ASM, Gateman, Porter recorded
मुरादाबाद। राजधानी एक्सप्रेस के लूप लाइन व मालगाड़ी के नजदीक पहुंचने के मामले में मानवीय भूल को कारण मनाना जा रहा है। इस मामले में जांच शुरू हो गई है। सिंभावली के सहायक स्टेशन मास्टर, गेटमैन, पोर्टर व ट्रेन के स्टाफ समेत 12 रेलकर्मियों को मुख्यालय बुलाकर बयान दर्ज किए गए हैं। एओएम, एएमई व एडीएसटीई मामले की जांच कर रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक कर्मियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


मुरादाबाद से नई दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिंभावली पहुंची थी। वहां सिग्नल फेल होने व ब्लॉक की जानकारी राजधानी के ड्राइवर को पहले ही दी गई थी। लिहाजा वह ट्रेन को धीमी गति से चला रहे थे। इसके बावजूद ट्रेन मेन लाइन से लूप लाइन पर पहुंचने वाली थी। गाजियाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी लूप लाइन पर पहले से खड़ी थी।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों के एक लाइन पर पहुंचने के खतरे को भांपते हुए गेट स्टाफ ने दौड़कर राजधानी एक्सप्रेस को लाल झंड़ी दिखाकर रुकवाया। इस घटना की वीडियो मंडल मुख्यालय तक पहुंची तो डीआरएम स्तर से जांच कमेटी गठित कर दी गई। माना जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि त्रुटि को देखते हुए मंडल स्तर पर जांच की जा रही है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed