फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State Women Commission President got angry after seeing the bad road

Moradabad News: खराब सड़क देख बिफरीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
State Women Commission President got angry after seeing the bad road
मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित सात प्रकरणों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मार्ग की खराब हालत पर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उसका निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार, समाज कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण आदि विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी को महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed