फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stage collapsed during BJP's holi milan programme in Sambhal

संभल : होली मिलन समारोह में मंच हुआ धराशायी, भाजपा नेता घायल

Sat, 23 Mar 2019 10:57 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 23 Mar 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Stage collapsed during BJP's holi milan programme in Sambhal
होली मिलन समारोह

संभल में भाजपा के 'होली मिलन' कार्यक्रम के दौरान मंच ध्वस्त होने की घटना सामने आई है। इस घटना में भाजपा किसान मोर्चा के नेता घायल हो गए हैं, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संभल में आयोजित भाजपा के होली मिलन समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के नेता अवधेश यादव व उनके समर्थक पहुंचे थे। समारोह के दौरान जब वह मंच पर पहुंचे तो उनके साथ अन्य कई लोग तस्वीरें खिंचवाने की होड़ में मंच पर चढ़ आए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

Stage collapsed during BJP's holi milan programme in Sambhal
भाजपा नेता

क्षमता से अधिक भार हो जाने के कारण अचानक मंच ध्वस्त हो गया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास खड़े लोगों ने मंच से गिरे लोगों को आनन-फानन में उठाया गया। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसमें जिलेभर के दिग्गज मौजूद थे। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। घटना में अवधेश यादव का पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed