फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stadium in Volleyball, JJB Club victorious in Kho-Kho

Moradabad News: वॉलीबॉल में स्टेडियम, खो-खो में जेजेबी क्लब विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Stadium in Volleyball, JJB Club victorious in Kho-Kho
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर सोनकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें वॉलीबॉल बालक वर्ग व खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम विजयी रही। जबकि खो-खो में जेजेबी क्लब ने स्टेडियम की टीम को हराकर बाजी मारी।
वॉलीबॉल बालक वर्ग में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मैच रेनबो पब्लिक स्कूल एवं आरएसडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आरएसडी पब्लिक स्कूल विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ट्रेनीज व सेंटमीरा स्कूल के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज विजयी रहे। प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज व आरएसडी के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम ने प्रथम सेट में 30-25 व दूसरे सेट में 25-14 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

खो-खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मैच सोनकपुर स्टेडियम व एमबीडी क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम विजयी रही। दूसरा मैच रेनबो स्कूल व शर्मा क्लब के मध्य हुआ। इसमें रेनबो पब्लिक स्कूल विजयी रहा। तीसरे मैच में जेजेबी क्लब ने सीएनएस एकेडमी को हराया। चौथे मैच में मैच सीएनएस एकेडमी ने सेंट मीरा स्कूल को हराया। पहला सेमीफाइनल सोनकपुर स्टेडियम व रेनबो पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सोनकपुर स्टेडियम विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में जेजेबी क्लब ने सीएनएसबी को हराया। फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम व जेजेबी क्लब के बीच हुआ। इसमें जेजेबी क्लब विजयी रहा। बालिका वर्ग में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने एमबीडी क्लब को हराया। दूसरे मैच में सेंट मीरा स्कूल ने सीएनएस स्कूल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले सेमीफाइनल में सोनकपुर स्टेडियम ने एमबीडी क्लब को मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट मीरा स्कूल ने शर्मा क्लब को मात दी। फाइनल मुकाबला सोनकपुर स्टेडियम व सेंटमीरा स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सेंट मीरा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, खो-खो कोच धीरज, वॉलीबॉल कोच निशा आर्य, एथलेटिक्स कोच ललिता चौहान, प्रियंका, रश्मि, पवन, सचिन विश्नोई, इसरार, रजत, अमन, विपिन जखमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed