{"_id":"6259c65401f89270902a906f","slug":"ssp-bablu-kumar-got-caught-in-saving-the-subordinates-trapped-in-corruption-and-indecency-city-news-mbd424877027","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार और अभद्रता में फंसे अधीनस्थों को बचाने में नप गए एसएसपी बबलू कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार और अभद्रता में फंसे अधीनस्थों को बचाने में नप गए एसएसपी बबलू कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं की नाराजगी एसएसपी बबलू कुमार पर भारी पड़ गई। भ्रष्टाचार और लोगों से अभद्रता के आरोपों में घिरे दरोगा और हेड कांस्टेबल पर एसएसपी ने कार्रवाई नहीं की। चुनाव आचार संहिता लागू होने का हवाला देकर भाजपा विधायक को भी एसएसपी ने टकरा दिया। बताया जा रहा है कि विधायक रितेश गुप्ता ने इस मामले की शिकायत लखनऊ जाकर की। तब आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की पहली ही लिस्ट में ही एसएसपी बबलू कुुमार को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया।
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने 20 मार्च को दो चौकी इंचार्जों की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने दरोगाओं पर भ्रटाचार और लोगों से अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। एसएसपी ने विधायक को भरोसा दिलाया था कि वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। आठ अप्रैल को विधायक दोबारा एसएसपी से मिले और उन्होंने राम तलैया चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया किसात मार्च को चाऊ की बस्ती में ताश खेलते पकड़े गए छह लोगों को एक-एक हजार रुपये लेकर छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने विधायक से कहा था कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अभी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। आचार संहिता हटते ही कार्रवाई करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायक के अलावा भी अन्य भाजपा नेता एसएसपी से नाराज थे। तब लखनऊ पहुंचकर भाजपा नेताओं ने इस मामले की शिकायत की। एसएसपी बबलू कुमार को मुरादाबाद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।
भाजपा नेताओं की शिकायत पर ही हटाए गए थे एसपी सिटी, एएसपी और सीओ
मुरादाबाद। भाजपा नेता पुलिस कप्तान से पहले छोटे कप्तान यानी एसपी सिटी, एएसपी और महिला सीओ का भी ट्रासंफर करा चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद में तैनात रहे एसपी सिटी अमित आनंद, एएसपी अनिल यादव और सीओ इंदु सिद्घार्थ का ट्रांसफर कराया था। जिसमें भाजपा नेताओं के फोन न उठाने और उनके कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मंडल में घटी भाजपा की सीटें
विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा जितने की उम्मीद लगाई जा रही थी। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी भाजपा नेताओं की ओर से जिम्मेदार ठहराया गया है। ये ही वजह रही कि मुरादाबाद मंडल में अफसर सबसे पहले हटाए गए हैं। मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार और अमरोहा एसपी पूनम को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है, जबकि रामपुर के एसपी अंकित मित्तल को भी पीएसी में भेज दिया गया है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही और भी अफसर मुरादाबाद मंडल से ट्रांसफर किए जाएंगे।