फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SSB worker dies after being shot in Rajasthan

Moradabad News: एसएसबी कर्मी की राजस्थान में गोली लगने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
SSB worker dies after being shot in Rajasthan
मंडी धनौरा(अमरोहा)। राजस्थान के सवाई माधोपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान मंडी धनौरा के गांव रछौती खंडसाल निवासी एसएसबी के जवान कुलदीप त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके गले में गोली लगी थी। उनकी तैनाती बिहार में थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों को भी कमांडेंट की ओर घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव रछौती खंडसाल निवासी सहदेव त्यागी के छोटे बेटे कुलदीप त्यागी (32) की तैनाती 2016 में एसएसबी में हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती बिहार में थी। सात साल पहले उनकी शादी तौशाी त्यागी से हुई। कुलदीप त्यागी के बड़े भाई अमित ने फोन पर बताया कि उनकी ड्यूटी के चुनाव लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में थी। आधी रात के बाद कमांडेंट ने फोन पर सूचना दी गई कि कुलदीप की अचानक मौत हो गई। रात में पिता सहदेव व अन्य परिजन सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि पता चला है कि कुलदीप के गले में गोली लगी है। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें गोली कैसे लगी। वहीं, पर कुलदीप का पोस्टमार्टम हुआ है। बताया कि कुलदीप का शव सोमवार सुबह तक गांव में पहुंच जाएगा। अमित त्यागी ने बताया कि रात के समय कुलदीप ने अपनी पत्नी व माता-पिता से सही से बात की थी। किसी तरह का उन्हें कोई तनाव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आधी रात के बाद कमांडेंट से सूचना मिली थी कि मंडी धनौरा के रछौती खंडसाल निवासी एसएसबी कर्मी कुलदीप त्यागी की सवाई माधोपुर में मौत हो गई है। यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उनकी मौत कैसे हुई। गांव में शव पहुंचने और परिजनों से बात होने के बाद ही सही बात का पता लग सकेगा।
-राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed