फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SS Club and Springfields Academy won the cricket match

Moradabad News: एसएस क्लब व स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
SS Club and Springfields Academy won the cricket match
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट चैलेंजर चैंपियनशिप के तहत सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच एसएस क्रिकेट क्लब और आरडब्ल्यूएस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें एसएस क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। दूसरा मैच यूथ क्रिकेट एकेडमी व स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी के बीच हुआ। इसमें स्प्रिंगफील्ड्स की जीत हुई।
पहले मैच में एसएस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 166 रन बनाए। साकेत चौहान ने सर्वाधिक 64 और फैज ने 25 रन का योगदान दिया। आरडब्ल्यूएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से तनवीर और यूनुस अली ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडब्ल्यूएस क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में 127 ही बना पाई। इसमें विशुदीप ने सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली। एसएस क्रिकेट क्लब की ओर से रकीब और जयंत ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह यह मुकाबला एसएस क्रिकेट क्लब ने यह मैच 39 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच साकेत चौहान रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में यूथ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 25 ओवर के मैच में 70 रन के स्कोर पर टीम ऑल आउट हो गई। तुषार ने सर्वाधिक 19 और आदित्य गुप्ता ने 17 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स की ओर से चिराग ने चार और यथार्थ ने दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्ष ने 30 और कैफ ने 13 रन बनाए। यूथ की ओर से हरमीत ने दो और लवकुश ने एक विकेट चटकाया। स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने आसानी से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच यथार्थ रहे। मैच के दौरान अंपायर अरकान हुसैन और उत्सव रहे। स्कोरर सीपी सिंह, कोच बाकर जैदी, सोनू कुमार, यश शुक्ला, शाहिद, सौरभ कश्यप, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed