फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sportsmen runing nacked foot on cold

कड़ाके की ठंड में नंगे पैर मैदान में उतार दिए खिलाड़ी

Tue, 19 Dec 2017 01:17 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
sportsmen runing nacked foot on cold
खिलाड़ियों की दौड़ कराई गई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में सोमवार सुबह सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को नंगे पांव ही मैदान में उतार दिया गया। आयोजकों ने एक बार भी नहीं सोचा कि इस ठिठुरने में जब जूते और गर्म कपड़े पहने लोग भी कंपकपा रहे हैं तो गीले मैदान में बिना जूते के उतरे खिलाड़ियों की क्या हालत होगी।

खेल मंत्रालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में क्रीड़ा विभाग द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोनकपुर स्टेडियम में सोमवार सुबह से 12 खेलों का आयोजन किया गया। दिसंबर माह के सबसे ठंडे दिन सोमवार को सोनकपुर मैदान ओस से भीगा हुआ था। जनपद भर से सुबह ही खिलाड़ी मैदान में जुट गए थे।
विज्ञापन


उद्घाटन होते ही सभी खेल शुरू कर दिए गए। कबड्डी खिलाड़ियों नंगे पैर ही मैदान में उतार दिए गए। दौड़ में भाग ने वाले भी कई खिलाड़ी नंगे पैर की मैदान में उतार दिए। कबड्डी, खो खो समेत अन्य खेलों के खिलाड़ी भी मैदान में बिना जूते और मोजे के ही उतार दिए गए। दो बजे के बाद धूप निकली। इसके बाद ही खिलाड़ियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार, नासिर कमाल, सुहैल अहमद, संजय गिरी, अजय विक्रम पाठक, समेत खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

ठंड हो या गर्मी कबड्डी खिलाड़ी नंगे पांव ही मैच खेलते हैं। बाकी कोई खिलाड़ी नंगे पांव नहीं उतारा गया है। दो दिन में प्रतियोगिता का समापन कराने है। इसलिए ही सभी खेल एक साथ कराए जा रहे हैं। मंगलवार को फाइनल मुकाबले किए जाने हैं।  
- विजय कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मुरादाबाद मंडल
 
खिलाड़ियों को चाय नाश्ता भी नहीं दिया
 सोमवार सुबह से ही खिलाड़ी जनपद भर से सोनकपुर स्टेडियम में जुट गए थे। कड़ाके की सर्दी में सुबह से शाम तक खिलाड़ी मैदान में मौजूद रहे। लेकिन उन्हें आयोजकों की ओर से चाय नाश्ता तक नहीं दिया गया। खिलाड़ियों को खुद ही चाय नाश्ता में अपनी जेब ढीली करनी पड़ी।

ठंड से बचने को नहीं लगाया गया अलाव
 सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच जनपद भर से डेढ़ हजार खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे। लेकिन स्टेडियम में ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। यहां अलाव तक नहीं लगाया गया था। सुबह से शाम तक खिलाड़ी मैदान में ठिठुरते रहे।


एक दिन में ही करा दिए बारह तरह के खेल
सोमवार को जूनियर अंडर- 18 बालक/ बालिका जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। लेकिन एक ही दिन में बारह खेलों का आयोजन करा दिया गया। मैदान के एक कोने में कबड्डी खेल चल रहा था तो बीच में क्रिकेट और हॉकी का मैच खेला जा रहा था, जबकि दूसरे कोने पर हैंड बाल का मैच करा दिया गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे खेल नहीं कोई मेला आयोजित किया गया हो।  

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed