फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sports will be banned in schools

खुलने वाले स्कूलों में अभी खेलकूद पर रहेगी पाबंदी, सप्ताह में एक कक्षा सिर्फ दो दिन ही चलेगी

Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sports will be banned in schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दस फरवरी और एक मार्च से खुलने वाले कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में अभी खेलकूद के आयोजनों पर पाबंदी रहेगी। ऐसे आयोजन नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें भौतिक दूरी का पालन होना संभव न हो। स्कूल एसेंबली भी अलग-अलग कक्षाओं में किया जाएगा। यहीं नहीं नामांकन के समय बच्चों को अभिभावक के साथ आने से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते बंद कक्षा एक से आठ तक स्कूलों के निर्देश जारी हो गए हैं। कक्षा छह से आठ तक स्कूल दस फरवरी से खुलेंगे। वहीं कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खुलेंगे। स्कूलों को खोलने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी किया गया है। इसके तहत अलग-अलग दिन में अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। सप्ताह में एक कक्षा सिर्फ दो दिन ही चलेगी।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी का पालन न हो पाने वाले आयोजनों से बचने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल स्तर पर होने वाले समारोह, खेलकूद पर अभी मनाही रहेगी। नामांकन के समय सिर्फ अभिभावक ही स्कूल जाएंगे। इससे बच्चों को मुक्त रखा गया है। डीआईओएस प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्कूलों का संचालन शासन के दिशा निर्देशों के तहत कराया जाएगा। स्कूल संचालकों को इसका पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं निर्देश
- बाहरी वेंडर को स्कूल के अंदर खाद्य सामग्री की बिक्र्री से रोका जाए
- बस पर सवार होने के समय सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए
- स्कूल बसों को रोजाना बच्चों को लाने से पहले और घर छोड़ने से पहले सैनिटाइजर किया जाए
- विद्यालय द्वारा संपर्क विहीन उपस्थिति पद्धति/ऑनलाइन उपस्थिति प्रक्रिया को अपनाया जाए
- स्कूल संचालन तक कक्षा-कक्ष के दरवाजे ख्ुाले रखे जाए
- स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों के नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed