फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Spend 40 minutes in the sun every day, bones will remain strong

Moradabad News: रोजाना 40 मिनट धूप में बिताएं, हड्डियां रहेंगी मजबूत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Spend 40 minutes in the sun every day, bones will remain strong
मुरादाबाद। सूरज की धूप हड्डियों के लिए विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आजकल मौसम बदल रहा है, इसलिए रोजाना 40 मिनट धूप में जरूर बिताएं। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी और मामूली चोट लगने पर फ्रैक्चर नहीं होंगे। शहर के हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. नजमुल हुदा ने यह सुझाव दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ऐसे कई मामले आए हैं, जब बेड से गिरने पर बच्चों की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। गर्मियों में बच्चे नियमित धूप नहीं ले सकते, लेकिन सर्दियों का मौसम मुफीद होता है। इसलिए छोटे बच्चों को भी रोजाना धूप में बैठाएं। इससे उन्हें पीलिया भी नहीं होगा और हड्डियां भी चुस्त, दुरुस्त रहेंगी। डॉ. नजमुल हुदा ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल: मेरी बड़ी बहन की उम्र 67 वर्ष है। उनको खड़े होने पर कमर से नीचे व दोनों पैरों में दर्द होता है। ज्यादा देरी तक दर्द की वजह से खड़ी नहीं रह सकतीं। इस समस्या के निराकरण का उपाय बताएं। - विश्वपाल सिंह, नया मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : लगता है कि उन्हें लंबर स्पाइन की आर्थराइटिस (गठिया) हो गई है। जिस कारण उनकी नस पर दबाव बना रहता है। आप उनका एक्स-रे करवाएं। इसका इलाज सरल है। कुछ दर्द निवारक गोलियां एवं फिजियोथेरेपी से काफी आराम होगा।

सवाल : मेरी उम्र 48 साल है। पिछले कई महीनों से आठ से 10 दिन बाद मेरे दाहिने कंधे में दर्द होता है। क्या कारण है सही इलाज बताएं। - रूपेश कुमार
जवाब : दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं। प्रमुख रूप से इस तरह का दर्द यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने से होता है। फिलहाल आप गर्म सिकाई करें और अपने डॉक्टर से दवा लें।

सवाल : मेरी उम्र 49 साल है। मुझे शुगर है, मेरे बाएं कंधे में पिछले आठ दिन से दर्द है। पांच साल पहले मेरी टांग टूट गई थी। आपने ही टांग में रॉड डाली थी। इसमें चार पेंच लगे थे, जोकि कभी-कभी दर्द करते हैं। अब मुझे क्या करना चाहिए। - धनप्रकाश शर्मा, नया मुरादाबाद
जवाब : शुगर के मरीजों को अक्सर कंधे में यह समस्या हो जाती है। इसके लिए आपको अपनी शुगर कंट्रोल करनी होगी, इससे कंधे पर सूजन भी नहीं होगी। कंधे का नियमित व्यायाम करें और दवा खाएं। रॉड को पड़े पांच साल हो गए हैं, कृपया इसे निकलवा लें।

सवाल : मेरी उम्र 34 साल है। मुझे घुटनों की दिक्कत रहती है। ज्यादा जीना चढ़ने-उतरने से घुटनों में जलन रहती है। थकान महसूस होती है। यह परेशानी हमेशा नहीं रहती, कभी सही हो जाती है। अगर मैं प्रोटीन लेता हूं तब ठीक ही जाती है। शुगर की परेशानी नहीं है। - मुकेश सैनी, लाइनपार
जवाब : आप अपने वजन का ध्यान रखें और घुटनों का नियमित व्यायाम करें। विटामिन-डी की जांच करवा लें।

सवाल : मेरी उम्र 45 साल है। मेरे पूरे शरीर में दर्द रहता है और खासकर जोड़ों में ज्यादा परेशानी है। वजन बहुत बढ़ रहा है। थायराइड की समस्या थी, लेकिन अब नॉर्मल है। 50 एमजी टैबलेट लेती हूं। थकान रहती है और भूख-प्यास ज्यादा लगती है। - रानी
जवाब : हो सकता है कि आपका वजन थायराइड की वजह से बढ़ रहा हो। रोजाना सैर करके इसे नियंत्रित करें। लक्षणों से विटामिन-डी की कमी लग रही है। रोजाना थोड़ी देर धूप में जरूर बैठें। विटामिन-डी की जांच करा लें।


सवाल : मेरी उम्र 26 साल है। तीन साल पहले मुझे चिकनगुनिया हुआ था। तबसे मेरे हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन रहती है। चलने-फिरने में भी परेशानी रहती है। मेरा वजन भी 55 से 37 किलोग्राम हो गया है।
जवाब : आपको आर्थराइटिस प्रोफाइल और रक्त संबंधी अन्य जांचें करानी होंगी। बीमारी की जड़ को पकड़ना जरूरी है। इसके बाद ही उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed