फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP sharpening focus on PDA; emphasis on events led by leaders from backward communities

Moradabad News: सपा दे रही पीडीए को धार, पिछड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
SP sharpening focus on PDA; emphasis on events led by leaders from backward communities
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा मंडल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को धार देने में लगी है। सितंबर में जिले में हुए चार अलग-अलग कार्यक्रमों में पीडीए के नेताओं ने हिस्सा लिया। इन नेताओं को जरिये सपा पीडीए के वोटरों को साधने में लगी है।
विज्ञापन

पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सपा का मंडल में प्रदर्शन बेहतर रहा। चुनाव परिणाम में सपा की सीटें सिर्फ कम-ज्यादा हुई हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मंडल की 27 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में सपा तीन सीटें (रामपुर, टांडा और कुंदरकी) हार गई। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए पार्टी लगातार पीडीए अभियान पर जोर दे रही है। इसके लिए पीडीए से जुड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सितंबर महीने में छोटे-बड़े आठ कार्यक्रम हुए। इसमें चार कार्यक्रम पीडीए से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में अतिथि के तौर पर बुलाए गए नेता भी पीडीए से ही जुड़े थे। इसमें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एमएलसी किरण पाल कश्यप, नूरपुर के विधायक रामअवतार सैनी और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामअवतार सैनी शामिल रहे। वहीं आने वाले दिनों में पीडीए से जुड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- पार्टी पीडीए पर जोर दे रही है। इसको ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस महीने पूर्व मंत्री लाखन सिंह पाल के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विधायक रामअवतार सैनी और किरण पाल कश्यप के दोबारा कार्यक्रम कराए जाएंगे। - जयवीर यादव, सपा जिलाध्यक्ष

000
किस कार्यक्रम में पीडीए का कौन नेता पहुंचा
- 03 सितंबर को सर्किट हाउस में एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर हुई बैठक में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पहुंचे।
- 18 सितंबर को पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में एमएलसी किरण पाल कश्यप शामिल हुए।
- 27 सितंबर को लाइनपार में हुई पीडीए पंचायत में नूरपुर के विधायक रामअवतार सैनी ने शिरकत की।
- 29 सितंबर को पीडीए की बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने भाग लिया।
000
जून में सिख सामाजिक न्याय यात्रा पहुंची थी
मुरादाबाद। जून महीने में सिख सामाजिक न्याय यात्रा मुरादाबाद पहुंची थी। यह यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आई। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
000
ये नेता भी आ चुके हैं कार्यक्रमों में
- 07 जून को सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडलीय सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल शरद शरन।
- 07 जुलाई को समीक्षा सम्मेलन और मासिक बैठक में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव।
- 18 जुलाई को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद एवं प्रदेश संयोजक सनातन पांडेय मुरादाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed