फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP ST Hasan said - Apology will not work, murder case should be registered on Nupur Sharma 

Nupur Sharma Episode : सपा सांसद एसटी हसन ने कहा- माफी से नहीं चलेगा काम, हत्या का मुकदमा दर्ज हो नुपुर पर

Sat, 02 Jul 2022 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 04:28 AM IST
सार

डॉ.एसटी हसन ने कहा कि आप बड़ा क्राइम कर दें, किसी का कत्ल कर दें, उसके बाद माफी मांग लें। ये संभव नहीं है। एक ऐसी महिला जिसके बयान से देश ही नहीं दुनिया भर ने हमारे देश से शिकायत की है और उसके इस बयान के बाद ही उदयपुर में एक कत्ल हो गया।

विज्ञापन
SP MP ST Hasan said - Apology will not work, murder case should be registered on Nupur Sharma 
एसटी हसन - फोटो : ANI

विस्तार

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद डॉ.एसटी हसन ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। कहा कि माफी से काम नहीं चलेगा। हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उनके बयान से देश का माहौल खराब हुआ है।

विज्ञापन


सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि आप बड़ा क्राइम कर दें, किसी का कत्ल कर दें, उसके बाद माफी मांग लें। ये संभव नहीं है। एक ऐसी महिला जिसके बयान से देश ही नहीं दुनिया भर ने हमारे देश से शिकायत की है और उसके इस बयान के बाद ही उदयपुर में एक कत्ल हो गया। यहां के रहने वालों के बीच दूरियां बढ़ गई।
विज्ञापन


संसद में इस बात की मांग करूंगा कि ऐसा बयान चाहे हिंदू दे या मुसलमान, जिसके बयान से बेअदबी होती है। लोग आपस में लड़ने मरने को आमादा हो जाए। ऐसे बयान देने वाले के ऊपर कम से कम 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उसे जेल भेज देना चाहिए। अभी तक नूपुर शर्मा को सरकार ने जेल नहीं भेजा, जबकि मामूली सी बात में लोग जेल चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सात आठ महीने से ऐसा लग रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोग भाईचारे को बर्बाद कर रहे हैं। ये देश को कमजोर करने की साजिश है, ताकि हमारा देश महाशक्ति न बन पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed