फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP ST Hasan: If Akhilesh Yadav calls me, I will go to the public meeting, otherwise not.

सपा सांसद एसटी हसन: टिकट कटने के बाद से खफा... बोले- अखिलेश यादव बुलाएंगे तो जनसभा में जाऊंगा, वरना नहीं

Sun, 14 Apr 2024 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद सपा सांसद एसटी हसन बेहद खफा हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव अगर उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाएंगे तो वह जाएंगे। इसके अलावा वह किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
SP MP ST Hasan: If Akhilesh Yadav calls me, I will go to the public meeting, otherwise not.
मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट कटने से खफा सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुलाएंगे तो उनके सम्मान में वह जनसभा में शामिल होंगे। अन्यथा वह जनसभा में नहीं जाएंगे। वहीं सांसद ने नमाजियों पर केस दर्ज होने पर अफसोस जताया। सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


सांसद को मलाल यह है कि टिकट कटने के बाद उनसे पार्टी के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी ने संपर्क नहीं किया। उनको किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं दी गई। यदि अखिलेश यादव उनके घर आएंगे तो सम्मान करूंगा। उनके निर्देश का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


बराबर अनुशासित रहते हुए पार्टी के लिए कार्य किया है। सांसद ने कहा कि मेरठ सहित अन्य स्थानों पर प्रशासन ने नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह अफसोस की बात है। हम सभी हिंदुस्तानी धार्मिक हैं। अपने-अपने धर्म के अनुसार सभी इंसान ईश्वर, अल्लाह की इबादत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई सड़क पर इबादत करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं होना चाहिए। जयपुर राजस्थान में भी भाजपा की सरकार है। वहां जौहरी मार्केट में हिंदू भाईयों ने नमाज के समय हाईवे बंद कर दिया। लोगों ने नमाजियों पर फूल बरसाए। हिंदुस्तान के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने के लिए समझना होगा।

आज अखिलेश तो कल मायावती करेंगी जनसभा
2019 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के बीच रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आखिलेश यादव तो सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती जनसभा करेंगी। सपा ने जनसभा के लिए जीआईसी का मैदान चुना है। वहीं बसपा की जनसभा रामलीला मैदान में होगी।

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। सभी दल इस सीट पर जोर आजमाइश में जुट गए हैं। रविवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी जुड़ गए हैं।

गठबंधन के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed