फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP Shafiqur Rahman barq taunts BJP on issue of religious conversion

डॉ. बर्क का दावा: देश की जनता BJP से खुश नहीं, हिंदू-मुस्लिम के बीच फैलाई जा रही नफरत; भाजपा नहीं जीतेगी चुनाव

Mon, 26 Jun 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Jun 2023 10:17 PM IST
सार

गेम एप के माध्यम से धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है। इस सवाल पर सांसद ने कहा कि वह इस पर यकीन नहीं करते। किसी को धर्म परिवर्तन करना है तो कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
SP MP Shafiqur Rahman barq taunts BJP on issue of religious conversion
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश की जनता भाजपा से बिल्कुल खुश नहीं है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने देश में नफरत फैला रखी है, लेकिन भाजपा चुनाव नहीं जीत पाएगी। यह कहना है संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का। उन्होंन सोमवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

विज्ञापन

गेम एप के माध्यम से धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है। इस सवाल पर सांसद ने कहा कि वह इस पर यकीन नहीं करते। किसी को धर्म परिवर्तन करना है तो कोई रोक नहीं सकता। भाजपा देश में नफरत फैला रही है। चुनाव जीतने के लिए हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लेकिन इस बार भाजपा चुनाव नहीं जीत पाएगी। देश की तरक्की को रोकने का काम भाजपा ने किया है। जनता समझ गई है कि यह नफरत की राजनीति कर देश को बर्बाद कर रहे हैं। आगे कहा कि देश में आपसी सौहार्द ही भाजपा ने खराब किया है। भाजपा खुद ही ऐसे काम करती है जिससे हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed