फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MLA Meets Additional Chief Secretary; Demands Conversion of Prepaid Meters to Postpaid

Moradabad News: अपर मुख्य सचिव से मिले सपा विधायक, प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Meets Additional Chief Secretary; Demands Conversion of Prepaid Meters to Postpaid
मुरादाबाद। स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटरों को लेकर मचे हंगामे के बीच सपा विधायकों एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात मिला। विधायकों ने अपर मुख्य सचिव के सामने मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की मांग रखी। साथ ही पत्र भी साैंपा।
विज्ञापन


नजीबाबाद के सपा विधायक तसलीम अहमद, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, विधायक मनोज पारस, विधायक रफीक अंसारी ने स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की। विधायक तसलीम अहमद ने कहा कि उनके क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में लाखों घरों में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की औसत मासिक बिजली खपत 100.21 यूनिट बढ़कर 219.15 यूनिट तक पहुंच गई है, जो लगभग 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इससे आम लोगों को अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करने के बावजूद दो-तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अग्रिम भुगतान और यूनिट गणना में भी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिन्हें स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। विधायकों ने मांग की कि जनहित को देखते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मीटर में परिवर्तित करने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed