{"_id":"578886604f1c1b010513d864","slug":"sp-in-mayor-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर उप चुनावः मेयर टिकट पर सपा का यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर उप चुनावः मेयर टिकट पर सपा का यू टर्न
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
मेयर उपचुनाव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर टिकट को लेकर चौबीस घंटे में ही सपा ने यू टर्न ले लिया। मेयर उप चुनाव में साइकिल सवार कौन होगा ये आज (शुक्रवार) बारह बजे तक होगा। इसका फैसला पार्टी हाई कमान की ओर से होगा। पिछले तीन दिनों से लखनऊ में डेरा डाले जिले के सपाइयों को लौटा दिया गया है।
हालांकि बुधवार देर शाम मंथन के बाद कैसर अली कुद्दूूसी के नाम पर मुहर लग गई थी। मेयर उप चुनाव में टिकट को लेकर सपा में घमासान मचा हुआ है। टिकट के लिए पार्टी से सात लोगों ने दावेदारी ठोंकी थी। जिले स्तर पर बनी कमेटी के बीच हुई चर्चा में किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद पैनल के सदस्य सोमवार शाम लखनऊ रवाना हो गए।
जहां प्रदेश नेतृत्व के साथ सिंबल और प्रत्याशी के चयन पर चर्चा हुई। काफी जद्दोजहद के बाद बुधवार की शाम कैसर अली कुद्दूसी के नाम पर सहमति बन गई। अनौपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी गई। लेकिन चौबीस घंटे बाद भी पार्टी ने यू टर्न ले लिया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने बताया कि पार्टी की ओर से मेयर उप चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुक्रवार को होगी। दोपहर बारह बजे तक हाई कमान की ओर से ऐलान कर दिया जाएगा।