फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp in Mayor election moradabad

सपा में मुरादाबाद से लखनऊ तक घमासान

Sun, 17 Jul 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
sp in Mayor election moradabad
मेयर उप चुनाव - फोटो : demo
 मेयर उप चुनाव में सपा से राजकुमार प्रजापति को उम्मीदवार बनाए जाने पर सपाइयों में रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक घमासान मचा हुआ हैै। बागी सपाई प्रत्याशी बदले जाने की जिद पर अड़े हैं। शनिवार को लखनऊ पहुंचे बागियों ने पार्टी हाईकमान से शिकायत की। वहीं मुखालफत करने वाले सभी प्रत्याशियों ने प्रजापति के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा किया है। 
विज्ञापन


टिकट के दावेदारों में शामिल रहे शुएब पाशा शनिवार को सलीम वारसी, यूसुफ मलिक, मुशाहिद खां और रईस खां के साथ लखनऊ पहुंच गए। जहां सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और मेयर उप चुनाव को लेकर शहर की स्थित से अवगत कराया। शुएब पाशा का कहना है कि उन्होंने साथियों के साथ मेयर प्रत्याशी को बदले जाने की मांग की गई। साथ ही प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वालों के तेवर से भी अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि हाईकमान से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। वहीं बागी सपाई चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हैं। सभी अपने-अपने पास समर्थन का दावा किया है। कैसर अली कुद्दूसी ने बताया कि वह हरहाल में चुनाव लड़ेंगे। चाहे पार्टी से इस्तीफा क्यों ना देना पड़े। दूसरी ओर जावेद अंसारी ने भी नामांकन वापस नहीं लेने की जिद पर अड़े हैं। कहा कि उनके पास पार्टी कार्यकर्ता का समर्थन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर उप चुनाव
सपा से पहली बार गैरमुस्लिम चेहरा
 मेयर पद के लिए ये पहला मौका है, जब समाजवादी पार्टी ने गैरमुस्लिम चेहरा चुनाव में उतारा है। मेयर के लिए अब तक हुए चुनावों में पार्टी ने तीन बार मुस्लिम चेहरे को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इसमें दो बार मुस्लिम प्रत्याशी साइकिल दौड़ाने में कामयाब भी रहे हैं। वहीं पिछले चुनाव में सपा ने किसी को सिंबल नहीं दिया था।


ताकत दिखाने में जुटे बागी सपाई
 मेयर उप चुनाव को लेकर सपाइयों में खींचतान जारी है। टिकट के दावेदार से बागी बने सपाई अपनी-अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। कोई जुबानी तो कोई जमीनी समर्थन दिखाने में लगा है। कैसर अली कुद्दूसी के समर्थन में सपा पार्षदों ने मकबरा में बैठक की। जावेद अंसारी और शुएब पाशा भी संपर्क साध रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी राजकुमार प्रजापित धर्मगुरुओं से मिले और अपना पक्ष में समर्थन मांगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed