फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp in Mayor election

मेयर उप चुनावः मेयर टिकट पर सपा का यू टर्न

Fri, 15 Jul 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
sp in Mayor election
मेयर उपचुनाव - फोटो : demo
मेयर टिकट को लेकर चौबीस घंटे में ही सपा ने यू टर्न ले लिया। मेयर उप चुनाव में साइकिल सवार कौन होगा ये आज (शुक्रवार) बारह बजे तक होगा। इसका फैसला पार्टी हाई कमान की ओर से होगा। पिछले तीन दिनों से लखनऊ में डेरा डाले जिले के सपाइयों को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि बुधवार देर शाम मंथन के बाद कैसर अली कुद्दूूसी के नाम पर मुहर लग गई थी। मेयर उप चुनाव में टिकट को लेकर सपा में घमासान मचा हुआ है। टिकट के लिए पार्टी से सात लोगों ने दावेदारी ठोंकी थी। जिले स्तर पर बनी कमेटी के बीच हुई चर्चा में किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद पैनल के सदस्य सोमवार शाम लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


जहां प्रदेश नेतृत्व के साथ सिंबल और प्रत्याशी के चयन पर चर्चा हुई। काफी जद्दोजहद के बाद बुधवार की शाम कैसर अली कुद्दूसी के नाम पर सहमति बन गई। अनौपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी गई। लेकिन चौबीस घंटे बाद भी पार्टी ने यू टर्न ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने बताया कि पार्टी की ओर से मेयर उप चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुक्रवार को होगी। दोपहर बारह बजे तक हाई कमान की ओर से ऐलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed