फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP captures five seats in Moradabad district, Ritesh fed lotus on city seat

मुरादाबाद जिले की पांच सीटों पर सपा का कब्जा, शहर सीट पर रितेश ने खिलाया कमल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
SP captures five seats in Moradabad district, Ritesh fed lotus on city seat
जीत के बाद मंडी समिति गेट से बाहर से आते भाजपा कार्यकर्ता रितेश गुप्ता विक्टरी बनाकर खुशी का इंजह - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में से पांच सीटों ठाकुरद्वारा, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और मुरादाबाद देहात पर सपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। शहर सीट पर कांटे की टक्कर के बाद भाजपा के रितेश गुप्ता लगातार दूसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रहे हैं। भाजपा ने कांठ विधानसभा सीट खोई है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के राजेश कुमार चुन्नू चुनाव जीते थे। इस बार भी भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर से चुनाव हार गए। इस तरह जिले में भाजपा को जहां एक सीटों का नुकसान हुआ है वहीं सपा को एक सीट का फायदा।
विज्ञापन

शहर सीट पर भाजपा के रितेश गुप्ता ने वापसी की है। कांटे की टक्कर के बाद उन्होंने यहां सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी को 782 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता को यहां 148384 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा के यूसुफ अंसारी को 147602 मत मिले। बसपा प्रत्याशी इरशाद हुसैन को 14013 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को कुल 5351 मत ही प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

बिलारी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मोहम्मद फहीम इरफान 95338 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमेश्वर लाल को 7610 मतों के अंतर से पराजित किया। परमेश्वर लाल को 87728 मत प्राप्त हो सके। बसपा के अनिल कुमार को यहां 42411 तथा कांग्रेस की कल्पना सिंह को 1411 मत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के कब्जे वाली कांठ विधानसभा सीट सपा ने छीन ली है। सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर 134692 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार चुन्नू 91514, बसपा के आफाक अली खां 36341 तथा कांग्रेस के मोहम्मद इसरार 1470 मत प्राप्त हुए हैं।
कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान 125792 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमल कुमार 43162 मतों के अंतर से शिकस्त दी। कमल कुमार को 82630 मत प्राप्त हुए। बसपा के मोहम्मद रिजवान को 42742 मत तथा कांग्रेस की दरक्शा बेगम को कुल 1716 मत प्राप्त हुए।
ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नवाब जान 134391 मत प्राप्त कर दोबारा विधायक चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अजय प्रताप को 19684 मतों के अंतर से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी को यहां 114707 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी मुजाहिद अली को 22163 मत तथा कांग्रेस की सलमा आगा को 1508 मत प्राप्त हुए हैं।

मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट पर सपा के नासिर कुरैशी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केके मिश्रा को 56820 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। नासिर को 143337 मत तथा केके मिश्रा को 86517 मत प्राप्त हुए। बसपा के अकील चौधरी को यहां 13598 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी इकराम कुरैशी यहां 2595 इतने मत प्राप्त कर सके हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed