फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sonakshi and Anam won the New Year's New Resolutions Essay Competition

Moradabad News: सोनाक्षी और अनम ने जीती नया साल नए संकल्प निबंध प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi and Anam won the New Year's New Resolutions Essay Competition
मुरादाबाद। अमर उजाला की ओर से आयोजित नया साल नए संकल्प निबंध प्रतियोगिता का मंगलवार को परिणाम जारी किया गया। इस प्रतियोगिता में साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा सोनाक्षी ढौंडियाल और विल्सोनिया कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा अनम चौधरी ने जीत दर्ज की। इन सभी को जल्द ही अमर उजाला कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।निबंध प्रतियोगिता में शहर के दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता दो वर्ग कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 में हुई थी। निबंध में बच्चों ने अपने एक से एक बढ़कर विचार व्यक्त किए। बच्चों की अद्भुत सृजनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता उभरकर सामने आई। किसी ने अपने कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान का संकल्प लिया तो किसी ने समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देने का प्रण लिया। विजेता छात्रा अनम चौधरी ने परिवार के सदस्यों को सम्मान देने, उनके साथ समय बिताने, फिजूलखर्ची न करने, फोन का स्क्रीन टाइम कम करने का संकल्प लिया। सोनाक्षी ने अपे शिक्षकों, बुजुर्गों का सम्मान करने और पशु-पक्षियों का ध्यान रखने का संकल्प लिया। रश्मि और अक्षित गहलोत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके अलावा बहुत से बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और रुटीन में अपनी पढ़ाई करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का परिणाम केजीके कॉलेज की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीरा कश्यप ने गहन परीक्षण के बाद तैयार किया। वह भी बच्चों की प्रतिभा देखकर आश्चर्यचकित हो गईं। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के बच्चे हिंदी में इतनी अच्छी तरह से अपने विचारों को लिखेंगे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग
स्थान नाम क्लास स्कूल का नाम
पहला सोनाक्षी ढ़ौडियाल दस साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज
दूसरा रश्मि 12 हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज
तीसरा अक्षित गहलोत 09 नोसगे सीनियर सेकेंड्री स्कूल रेलवे हरथला कॉलोनी

सीनियर वर्ग
स्थान नाम क्लास स्कूल का नाम
पहला अनम चौधरी आठ विल्सोनिया कॉलेज
दूसरा यशस्वी राज आठ आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल
तीसरा इशिता सिंह छह सेंटमेरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed