फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son take poision

मां ने डांटा तो बेटे ने खा लिया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
son take poision
मुरादाबाद। इस मां के लिए तो यह मदर डे ऐसा आया कि जीवन भर का जख्म दे गया। भोजन की जल्दी मचाने पर मां ने जरा सा डांट दिया तो उसने जहर खाकर जान दे दी। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से आसपास के सभी लोग भी सन्न हैं।
विज्ञापन

जहर खाकर आत्महत्या करने वाला युवक मूंढापांडे के भादसना गांव निवासी था। वह नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता था। लॉक डाउन में फैक्टरी बंद होने पर युवक अपने घर आ गया था। शनिवार को खाना बनने में देर होने पर उसने शोर शराबा किया तो मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से वह क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उसने घर में उल्टियां की तो मां व परिवार के अन्य लोग भी घबरा गए। पूछने पर उसने जहर खाने की बात कहीं तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक किसी बात पर अपनी मां से नाराज हो गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed