फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Son of the accused inspector arrested in the case of crushing the girl students

Moradabad News: छात्राओं को कुचलने के मामले में आरोपी दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Son of the accused inspector arrested in the case of crushing the girl students
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के मामले में फरार चल रहे दरोगा के नाबालिग बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। मामले में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की जांच में पता चला था कि पांचवां आरोपी पीलीभीत में तैनात दरोगा का 17 वर्षीय बेटा है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। सोमवार को आरोपी को सिविल लाइंस क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। मामले में अब तक तीन छात्राओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। तीन छात्राओं की हालत अभी भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल से घर लाैट रही थीं छात्राएं : सिविल लाइंस क्षेत्र के हाई स्ट्रीट एरिया में सात फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे 12वीं की छह छात्राएं स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर घर लाैट रही थीं। सड़क किनारे खड़ी छह छात्राओं से कार सवार युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कार से कुचल दिया। सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed