फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son murdered father

भाभी को फंसाने के लिए बेटे ने गला रेतकर की थी ट्रक चालक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

कुंदरकी के जैतपुर पट्टी गांव निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की हत्या उसके ही बेटे निजामुद्दीन ने अपनी भाभी को फंसाने के लिए की थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो परिजनों के बयानों में विरोधाभास आया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने मां बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।निजामुद्दीन की गर्दन पर निशान और बयान देते हुए कांप रहे थे हाथएसपी देहात ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही निजामुद्दीन ने अपनी भाभी और उसके भाई व मामा की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
son murdered father

विस्तार

मुरादाबाद। कुंदरकी के जैतपुर पट्टी गांव निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की हत्या उसके ही बेटे निजामुद्दीन ने अपनी भाभी को फंसाने के लिए की थी। भाभी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस हत्या में उसकी मां यानी ट्रक चालक की पत्नी भी शामिल थी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मां-बेटे को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रक चालक मुश्ताक का शव मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला था। मुश्ताक के बेटे निजामुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भाभी शबाना, उसके भाई भूरा, आसिफ और कासिम निवासी ढकिया चमन थाना डिडौली जिला अमरोहा और मामा आकिल निवासी मोहल्ला नूरूल्ला कस्बा कुंदरकी के साथ घर में घुसे और पिता की हत्या करने के बाद भाग गए। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो परिजनों के बयानों में विरोधाभास आया। तब पुलिस केस के वादी और चालक के बेटे निजामुद्दीन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि बड़े भाई इश्तेकार की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी शबाना अपने तीनों बच्चों के साथ दूसरे मकान में रही है। पैतृक मकान में भी हिस्सा मांग रही थी।
विज्ञापन

मुश्ताक भी शबाना को हिस्सा देने के लिए कह रहे थे। पिता को सबक सिखाने और भाभी को जेल भिजवाने के लिए उसने अपनी मां शकीला के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। निजामुद्दीन ने सोमवार देर रात चादर ओढ़कर सो रहे पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जबकि जीने के पास खड़ी होकर शकीला ने निगरानी की थी। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने मां बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामुद्दीन की गर्दन पर निशान और बयान देते हुए कांप रहे थे हाथ
एसपी देहात ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही निजामुद्दीन ने अपनी भाभी और उसके भाई व मामा की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी थी। पुलिस के आश्वासन के बाद भी वह शांत नहीं हो रहा था। इसके अलावा निजामुद्दीन की गर्दन पर एक मार्क था, जो किसी के खरोंचने जैसा लग रहा था। पुलिस उससे पूछताछ करती थी तो उसके हाथ कांपने लगते थे। उसने जिस रास्ते से आरोपियों के भागने की बात कही थी। जासूसी कुत्ता उस रास्ते पर नहीं गया था, जबकि घूमकर निजामुद्दीन के घर के आस पास ही घूम रहा था। पहले दिन से निजामुद्दीन पर शक था, लेकिन पुलिस अंतिम संस्कार होने का इंतजार कर ही थी।
सो रही पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था
निजामुद्दीन की शादी तीन माह पहले ही नसीम जहां के साथ हुई। घटना वाली रात उसने पत्नी के मकान का दरवाजा से बंद किया और अपनी मां को जगाया। इसके बाद वह छुरी लेकर ऊपर पहुंच गया और गला रेतकर हत्या कर दी थी। खून से सने हाथ उसने चादर से पोंछ दिए थे। इसके बाद इस चादर को शकीला जंगल में मिट्टी में दबा आई थी।
तीन बार मां बेटे कर चुके थे हत्या का प्रयास
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह तीन माह से मुश्ताक की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इससे पहले भी तीन बार हत्या का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। निजामुद्दीन ने बताया कि वह तीन बार पहले भी पिता की हत्या करने पहुंचा था लेकिन बार पिता जगे हुए मिले थे। जिस कारण वह सफल नहीं हो पाया था।

एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा मुंबई में करता है नौकरी
ट्रक चालक के छह बेटों में बड़े बेटे इश्तेदार की मौत हो चुकी है। जबकि इंतजार सऊदी अरब में नौकरी करता है। तीसरा बेटा मुख्तियार कपड़ों की सिलाई करता है। चौथे नंबर का बेटा रियाजुद्दीन बाइक मैकेनिक है पांचवां बेटा शहनवाज मुंबई में हेयर कटिंग की दुकान पर काम करता है। जबकि निजामुद्दीन पार्कों में घास लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed