{"_id":"603e114e38eae650d25e94ea","slug":"soldier-dies-under-suspicious-circumstances-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद:आरटीओ प्रवर्तन दल के सिपाही का कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई मौत की वजह साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद:आरटीओ प्रवर्तन दल के सिपाही का कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई मौत की वजह साफ
Tue, 02 Mar 2021 03:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना इलाके के हिमगिरी कॉलोनी में प्रवर्तन सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर मकान मालिक के बेटे ने कमरे में झांकर देखा तो फर्श पर सिपाही का शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।
परिवहन विभाग में तैनात सिपाही विनोद कुमार कुशवाहा (40) मूल रूप से हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलामुल्लाह गंज निवासी थे। विनोद का परिवार शाहजहांपुर के सुभाष नगर में रहता है। परिवार में पत्नी संतोष देवी और एक बेटा वैभव और एक बेटी स्वेता हैं।
मुरादाबाद की हिमगिरी कॉलोनी में विनोद सेवानिवृत्त दरोगा यशपाल सिंह के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे शाहजहांपुर में थे। मकान मालिक ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष देवी तीन दिन पहले अपने बच्चों से मिलने के लिए शाहजहांपुर गई थीं। विनोद कुशवाहा अकेले थे। बताया जा रहा है कि तीन दन से वह ड्यूटी पर भी नहीं गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मकान मालिक के बेटे ने ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो उनके कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। पलंग के पास ही जमीन पर विनोद का शव पड़ा हुआ था। चादर लिपटी थी। इस तरह लग रहा था जैसे चादर समेत बिस्तर से नीचे गिरे हों। उसने तत्काल शोर मचाया और अपने पिता बुला लिया। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल करवाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विनोद के भाई संजय ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। विनोद कुमार यहां तीन दिन से अकेले थे। उधर आरटीओ प्रशासन छवि सिंह के अनुसार विनोद 27 फरवरी से अवकाश पर थे। उल्टी दस्त की समस्या के चलते उन्होंने अवकाश लिया था।