फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Soil testing center should be established at tehsil headquarters in Kanth: Bhakiyu

कांठ में तहसील मुख्यालय पर स्थापित हो मृदा परीक्षण केंद्र : भाकियू

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Soil testing center should be established at tehsil headquarters in Kanth: Bhakiyu
कांठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र की स्थापना कराने की मांग की है। किसानों ने इसके लिए एसडीएम संत दास पंवार को छह सूत्री ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर कांठ तहसील पहुंचे। यहां एसडीएम से किसानों की समस्याओं और मांगों के संबंध में वार्ता की गई। किसानों ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। वह अपने खेतों की मिट्टी की जांच तक नहीं करा पा रहे हैं। वार्ता के बाद किसानों ने कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र की शीघ्र स्थापना कराने, कांठ नगर के पानी से किसानों के खेतों में खराब हो रही फसलों के लिए पानी निकासी को नाला बनवाने, बिजली के खराब मीटरों को बदलवाने, गलत मीटर रीडिंग के बिलों की समस्या को दूर कराने, ओटीएस लाभार्थी बिजली उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई न करने, क्षेत्र के सभी बिजली घरों पर रोस्टिंग का समय चस्पा कराने और गन्ना सीजन से पहले क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म बड़े कराने की मांग करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को ज्ञापन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जल्द ही मांगों के पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, जिला सचिव रामकला सिंह, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, चौधरी यशपाल सिंह, नौबत सिंह गुर्जर, राहुल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अनोज कुमार, रामौतार सिंह, अजय सिंह, मेहर सिंह, समरपाल सिंह, अंश ढिल्लो, रनजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed