फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   society secretry take intrim bail

फरार इनामी समिति सचिव को अंतरिम जमानत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
society secretry take intrim bail
मुरादाबाद। अक्का डिलारी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए करीब 39 लाख रुपये मूल्य के गेहूं बिक्री में घोटाले के मामले में फरार चल रहे समिति सचिव जितेंद्र त्यागी को भी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके अलावा इसी मामले में कुछ दिन पहले निलंबित किए गए पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम शर्मा के स्थान पर देवी पाटन से विनय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सहकारी क्रय विक्रय समित अक्का डिलारी पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी सचिन, क्रय विक्रय समिति लि. कुंदनपुर के सचिव जितेंद्र त्यागी व पीसीएफ के पटल सहायक गुड्डू कुमार पर घोटाले का आरोप लगाया गया था। पीसीएफ के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम शर्मा की ओर से दो जुलाई को मूढापांडे थाने पर तीनों के खिलाफ गबन का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। केंद्र प्रभारी सचिन गुप्ता को तो पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन समिति सचिव जितेंद्र व पीसीएफ के पटल सहायक गुड्डू कुमार फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम शर्मा को भी पर्यवेक्षणीय शिथिलता के आरोप में पीसीएफ के प्रबंध निदेशक मासूम अली सर्वर ने निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर देवी पाटन से विनय कुमार को मुरादाबाद का नया क्षेत्रीय प्रबंधक (पीसीएफ) नियुक्त किया गया है। इसकी पुष्टि प्रबंध निदेशक ने की।
विज्ञापन

इधर गबन मामले में फरार चल रहे पीसीएफ के गुड्डू सहायक को पहले ही हाईकोर्ट से स्टे मिल चुका है। सचिव जितेंद्र त्यागी को भी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं निर्दोष, मुझे फर्जी फंसाया
- आरोपी सचिव ने अपने को बताया निर्दोष
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। 39 लाख रुपये मूल्य के किसानों से खरीदे गेहूं खरीद में घोटाले के आरोपी क्रय विक्रय समिति के सचिव जितेंद्र त्यागी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अपने को निर्दोष बताया है।

जितेंद्र त्यागी ने कहा कि वह कुंदरपुर समिति में सचिव पद पर तैनात था। उसके द्वारा कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया गया। फर्जी प्रस्ताव के आधार पर गेहूं क्रय केंद्र जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा स्थापित किया गया। गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद क्रय केंद्र प्रभारी सचिन गुप्ता द्वारा व भुगतान पीसीएफ के द्वारा किया गया है। सारी खरीद व भुगतान डिजिटल है। आरोपी ने खुद को गलत ढंग से इस मामलो में फंसाए जाने की बात कही। जितेंद्र त्यागी ने बताया कि उसने जिले से लेकर प्रदेश के आला अधिकारियों व पुलिस को भी पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है, लेकिन कहीं से उसे अभी न्याय नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed