फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Social organizations should make collective efforts for voter awareness: CDO

मतदाता जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास करें सामाजिक संस्थाएं : सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Social organizations should make collective efforts for voter awareness: CDO
मुरादाबाद। जिले की सभी सक्रिय सामाजिक संस्थाएं एक साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम करें। यह बात सीडीओ सुमित कुमार यादव ने शुक्रवार विकास भवन सभागार में स्वीप अभियान व मतदाता जागरूकता को लेकर सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में परिवर्तन दी चेंज संस्था ने मुरादाबाद की सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर तीन दिन के भीतर सोनकपुर स्टेडियम में एक बड़ी मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन करने, रामगंगा स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वीप सेंड आर्ट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। भोजन वितरण करने वाली संस्थाओं में आप सबकी रसोई, सीता रसोई ने निशुल्क भोजन वितरण के दौरान अवाम को मतदान करने के लिए जागरूक करने, पौधरोपण करने वाली संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, कृति फाउंडेशन ने पौधरोपण के साथ मतदाता जागरूकता का आश्वासन दिया। नीतू सक्सेना, धवल दीक्षित ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तथा कपिल रस्तोगी, मानुषी रस्तोगी, स्पर्श गुप्ता, नेपाल सिंह पाल, मनोज कुमार, आकृति सिन्हा, इशिका सिंह, हबीब फुरकान, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद आबिद ने अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की अपनी योजनाएं सीडीओ से साझा की। सभी संस्थाओं ने मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का वादा किया। बैठक का संचालन परिवर्तन दी चेंज संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed