फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   so kanth suspend

अफसरों के नहीं उठाए फोन, नशे की हालत में सीओ के सामने पहुंचे थाना प्रभारी, निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
so kanth suspend
मुरादाबाद। नशा कर आवास में आराम रहे कांठ थाना प्रभारी सुरेश पाल सिंह ने न तो एएसपी का फोन उठाया और न ही सीओ का। अफसरों के आदेश पर थाने के रात्रि प्रभारी उनके पास पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उनसे भी अभद्रता की। थाना प्रभारी की कार्यशैली और अफसरों की अनदेखी से नाराज सीओ और एएसपी ने उनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी। एसएसपी ने सुरेश पाल सिंह के निलंबन और विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

कांठ थाने में एक लड़की के अपहरण का केस एक अप्रैल को दर्ज हुआ था। कांठ थाना प्रभारी सुरेश पाल सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बावजूद सुरेश पाल लड़की को बरामद नहीं करा सके। पीड़ित पिता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि सुरेश पाल सिंह लापरवाही बरत रहे हैं और लड़की को तलाश करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) को मामले की जांच के आदेश दिए थे। एएसपी मंगलवार रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को भी मौके पर पहुुंचने के लिए कॉल कीं लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने सीओ सलोनी अग्रवाल को कॉल कर बताया कि कांठ थाना प्रभारी सुरेश पाल सिंह का फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद सलोनी अग्रवाल ने भी थाना प्रभारी को कई फोन किए लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। नाराज सीओ ने कांठ थाने के रात्रि प्रभारी को फोन कर सुरेश पाल सिंह के बारे में पूछा। रात्रि प्रभारी ने सुरेश पाल सिंह के थाने पर मौजूद नहीं होने की बात बताई। अधिकारियों के आदेश पर रात्रि प्रभारी सुरेश पाल सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें जगाकर बताया कि सीओ और एएसपी कई बार कॉल कर चुके हैं लेकिन आप फोन नहीं उठा रहे हैं। आरोप है कि इस पर सुरेश पाल सिंह ने रात्रि प्रभारी से गाली गलौज और अभद्रता की। हालांकि इसके बाद वह तैयार होकर मौकेे की ओर रवाना हुए। एएसपी के मुताबिक सुरेश पाल सिंह एक घंटा बाद मौके पर पहुंचे लेकिन वह नशे में थे। उन्होंने किसी मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ था। एएसपी ने थाना प्रभारी के मादक पदार्थ का सेवन करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेज दी। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed