फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   snatched a piece of liver from the mouth of death, lost his own life

मौत के मुंह से जिगर के टुकड़े को छीना, खुद की गंवा दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
snatched a piece of liver from the mouth of death, lost his own life
मुरादाबाद। मां को भगवान के बराबर का दर्जा शायद इसीलिए दिया गया है, वह अपने बच्चों पर किसी भी तरह से आंच नहीं आने देती। बच्चों के पास मौत भी फटकी तो वह उसके सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई। ऐसा ही एक मंजर शुक्रवार को मूंढापांडे क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन

दलपतपुर - करनपुर मार्ग बने गड्ढे के कारण बाइक से उछलकर महिला अपने छह माह के बच्चे समेत सड़क पर गिर गई। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया, लेकिन महिला ने इसके कुछ क्षण पहले ही गोद में लिए मासूम को सड़क के किनारे धकेल कर उसकी जान बचा ली। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर कटट्ई निवासी ओमप्रकाश की बेटी प्रभा (20) की शादी दो साल पहले रामपुर टांडा थाना क्षेत्र में लामीखेड़ा निवासी विकास के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर पति पत्नी बाइक से कुंदरकी थानाक्षेत्र में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे प्रभा की गोद में उसका छह माह बेटा अक्षित था। बताया जा रहा कि बाइक मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर अलीगढ़ मार्ग पर बूजपूर मान गांव के पास से गुजर रही थी। सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के कारण प्रभा बाइक से उछल गई और सड़क बच्चे समेत गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिला ने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे धकेल दिया, इस बीच पीछे से आए ट्रक से महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed