{"_id":"6834d48c163b4a798e0b3082","slug":"smugglers-were-sent-to-dubai-on-tourist-visa-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-653130-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टूरिस्ट वीजा पर तस्करों को भेजा गया था दुबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टूरिस्ट वीजा पर तस्करों को भेजा गया था दुबई
विज्ञापन
- कोई 10 तो कोई 15 बार कर चुका है दुबई और सऊदी का सफर
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे फाइनेंसरों ने चारों तस्करों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा था। यह तस्कर अलग-अलग तारीख में दुबई गए और अलग-अलग तारीख में ही वापस आए। इसके बाद सभी मुंबई में इकट्ठे हुए और वहां से एक साथ टांडा लौट रहे थे।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी शाने आलम पांच माह में पांच बाद दुबई जा चुका है। वह 19 मई को दुबई गया था और 22 मई को दुबई से मुंबई आया था। इसके अलावा मुत्तलिब दस बार दुबई जा चुका है। इस बार 17 मई को दुबई गया और 21 मई को दुबई से लौटा था। इसके बाद वह मुंबई से दिल्ली तक फ्लाइट से आया था। अजहरुद्दीन नौ बार दुबई जा चुका है। वह 19 मई को दुबई गया और तीन दिन बाद ही 22 मई को लौट आया। जुल्फेकार दो साल में 20 बार दुबई जा चुका है। अंतिम बार वह 19 मई को दुबई गया था और वहां से 23 मई को फ्लाइट से मुंबई और मुंबई से दिल्ली पहुंचा था।
पुलिस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से ली यात्रा की जानकारी
मुरादाबाद। पुलिस ने आरोपियों की यात्रा की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से संपर्क किया। एयरपोर्ट पर तैनात रहने वाले एमिग्रेशन डिपार्टमेंट की चौकियां हैं। यह विभाग यात्रा करने वालों का पूरा रिकार्ड अपने पास रखता है। इसके अलावा पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर कस्टम विभाग को भेज रही है। हालांकि, कस्टम विभाग की टीम भी जांच करके चली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
एलआईयू ने शुरू की वीजा की जांच
मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सोना तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने कई बार यात्रा की है। एक-एक व्यक्ति ने इतनी बार कैसे यात्रा की है। इनके वीजा की जांच के लिए एलआईयू को लगाया गया है। ब्यूरो