{"_id":"5749387c4f1c1b2f2d693394","slug":"smart-city-moradabad-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी मोटिवेशन को झटका, हल्की रही वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी मोटिवेशन को झटका, हल्की रही वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर बीना अग्रवाल के निधन का स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए चल रही आनलाइन वोटिंग पर भी असर रहा, गुरुवार और शुक्रवार को बहुत कम वोटिंग हुई है। क्योंकि दोनों दिन सिटीजन मोटिवेशन का कार्य भी बंद रहा। वहीं अधिकारिक स्तर पर चल रही तैयारियां और बैठकें भी स्थगित हो गईं। स्मार्ट सिटी के लिए चैलेंजिंग राउंड के लिए आनलाइन वोटिंग का दौर चल रहा था। इसके लिए 12 दिनों से वोटिंग की जा रही है।
गुरुवार को महापौर बीना अग्रवाल के निधन के बाद स्मार्ट सिटी के सभी तैयारियों को तगड़ा झटका लग गया। गुरुवार और शुक्रवार को आनलाइन वोटिंग करने वालों की संख्या भी बहुत कम रही। नगर निगम द्वारा सिटीजन पार्टिशिपेशन मोटिवेशन के लिए टीमें कई विभागों में जाकर लोगों को मोटिवेट कर रही थीं। लेकिन दो दिन से मोटिवेशन का काम रुका हुआ है। मोटिवेशन प्रोग्राम रुकने से आनलाइन वोटिंग भी प्रभावित हुई है।
स्मार्ट सिटी के लिए तैयार वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या इन दो दिनों में सबसे कम रही है। उधर, स्मार्ट सिटी प्रभारी टीएन मिश्रा ने बताया कि महापौर के निधन के कारण कई बैठकें प्रस्तावित थीं वह स्थगित कर दी गईं। शनिवार से तेजी के साथ स्मार्ट सिटी की आनलाइन वोटिंग कराने के लिए टीमें जुटाई जाएंगी।