{"_id":"5ea9ed008ebc3e907e5a75a3","slug":"six-people-from-moradabad-trapped-in-coonoor-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के कुन्नूर में फंसे मुरादाबाद के छह लोग, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के कुन्नूर में फंसे मुरादाबाद के छह लोग, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Thu, 30 Apr 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से चक्कर की मिलक निवासी छह लोग केरल के कन्नूर जनपद में फंस गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मुरादाबाद वापसी आने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अब उनके पास रुपये भी खत्म होने लगे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में परेशानी होगी।
विज्ञापन
चक्कर की मिलक निवासी अकरम ने बताया कि केरल के कन्नूर जिले के पानूर में उनका सैलून है। घर और दुकान दोनों ही किराए पर हैं। लॉकडाउन होने की वजह से काम बंद हो गया है और वह घर में हैं। उनके साथ बड़ा भाई, भाभी, चचेरा भाई और पांच कर्मचारी हैं। इसमें एक कर्मचारी संभल और एक बिलारी का है।
विज्ञापन
अकरम ने बताया कि भाभी गर्भवती है। उनके पत्नी, माता-पिता और बच्चे मुरादाबाद में ही हैं। 36 दिनों से काम न होने की वजह से बचत खत्म हो रही है। सरकार की ओर से 15 दिन मे पांच किलो चावल, एक किलो प्याज, एक किलो आलू, आधा किलो टमाटर, तीन किलो आटा मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार या किसी व्यक्ति से शिकायत नहीं है, लेकिन अपना घर अपना ही होता है। इसलिए वह मुरादाबाद लौटना चाहते हैं। अकरम का कहना है कि सैलून का काम कब शुरू होगा, इसको लेकर अनिश्चितता है। पूरी बचत खत्म हो जाए तो इससे बेहतर है कि वह मुरादाबाद में रहें। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई है।