फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six including Congress councilor and three women arrested for Smack smuggling 

मुरादाबाद: स्मैक की तस्करी में कांग्रेस पार्षद और तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल बरामद

Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM IST
सार

सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में शिवराज सिंह कांग्रेस पार्टी से आदर्श कालोनी क्षेत्र का पार्षद है।

विज्ञापन
Six including Congress councilor and three women arrested for Smack smuggling 
तस्कर-खरीदार गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में कांग्रेस के पार्षद शिवराज सिंह और तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक, नकदी और मोबाइल भी बरामद किए हैं। सिविल लाइंस थाने में इस मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शिवराज सिंह, हरदीप, सुमित और तीन महिलाएं राधा, सविता और गीता हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आदर्श कालोनी में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में शिवराज सिंह कांग्रेस पार्टी से आदर्श कालोनी क्षेत्र का पार्षद है।
विज्ञापन


19 ग्राम स्मैक बरामद
टीम ने शिवराज से 19 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी हरदीप और सुमित के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक के अलावा 54 सौ रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि आरोपी महिला राधा, सविता और गीता 18 ग्राम स्मैक के अलावा 29 हजार बरामए किए हैं। आरोपियों के सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजा जेल
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि ये सभी लोग बरेली व अन्य जनपदों से स्मैक लाकर यहां तस्करी करते हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed