{"_id":"628e85d810b93b2b76165d58","slug":"six-examinees-caught-copying-in-hindu-college-city-news-mbd429287012","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कॉलेज में नकल करते पकड़े गए छह परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कॉलेज में नकल करते पकड़े गए छह परीक्षार्थी
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीएमएस पाठ्यक्रम की परीक्षा में बुधवार को उड़ाका दल ने हिंदू कॉलेज में नकल करते छह छात्रों को पकड़ लिया। पकड़े गए विद्यार्थी किताब के पेज और प्रवेश पत्र पर हल किए सवालों से नकल कर रहे थे। उड़ाका दल ने छह विद्यार्थियों को यूएफएम (अनफेयर मींस) कर दिया है।
विश्वविद्यालय की बीएमएस पाठ्यक्रम की परीक्षा 20 मई से शुरू हुई हैं और 15 जून तक चलेंगी। मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज में सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक की पाली में 219 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 113 विद्यार्थी परीक्षा देने आए थे। पौने 12 बजे विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने कॉलेज में निरीक्षण किया। उड़ाका दल प्रभारी डॉ. रामबाबू सिंह ने परीक्षार्थियों की जांच की तो देखा कि एक छात्र के पास किताब का पेज था और दूसरा विद्यार्थी प्रवेश पत्र पर हल किए सवालों को देखकर उत्तर लिख रहा था। शेष अन्य चार छात्रों के पास लिखी हुईं पर्चियां मिलीं।
विज्ञापन
डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि सभी पर्चियों, किताब के पेज और प्रश्नपत्र पर लिखे सवालों की नकल को उत्तरपुस्तिका के साथ सील करते हुए यूएफएम कर विश्वविद्यालय भेज दिया है। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी पास-पास बैठे हुए थे। इस पर उड़ाका दल ने केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उड़ाका दल में डॉ. रामबाबू सिंह के साथ सदस्य डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, डॉ. रश्मि रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।