फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sisters tie a thread of love on brothers' wrists

Moradabad News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie a thread of love on brothers' wrists
रामपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। माथे पर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हर ओर उल्लास का माहौल रहा। शाहबाद, बिलासपुर, स्वार, मिलक व सदर क्षेत्र में सड़कों पर भारी भीड़ रही। सोमवार को बहनों ने पहले मंदिरों में पूजन-अर्चन किया और फिर दोपहर डेढ़ बजे के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देने के साथ ही रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर बाजार में भी दिनभर रौनक रही। सुबह से ही मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। शहर की तमाम प्रमुख दुकानों की मिठाई शाम तक खत्म हो गई। वहीं भीड़ को देखकर राखी बेचने वाले भी गदगद दिखाई दिए। कहीं पर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने उनके घर पहुंचे तो कहीं बहनें भाइयों के राखी बांधने पहुंचीं। यह सिलसिला रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
जेल में बंद भाइयों को राखी बांध भावुक हुई बहनें
रक्षाबंधन पर जिला कारागार में भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल पहुंचकर कुल 830 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। वहीं इस दौरान करीब 430 बच्चे भी मुलाकात के लिए महिलाओं संग जेल पहुंचे थे। बहनों ने अपने भाई से मुलाकात करने के लिए प्रार्थनापत्र दिए और हाथों पर मुहर लगवाई। इसके बाद बारी-बारी से जेल के अंदर जाकर राखी बांधी। भाइयों को राखी बांधकर बहनें भावुक हो गईं।
--------------------------

पूजा ने मुस्लिम भाई को बांधी राखी
केमरी। रक्षाबंधन पर केमरी की इमामबाड़ा निवासी पूजा ठाकुर ने अपने मुंहबोले भाई तसलीम अहमद उर्फ गुड्डू की कलाई पर राखी बांधी।पूजा ने तसलीम के माथे पर रोली और चावल का टीका भी किया। भाई ने भी राखी बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लिया। पूजा ने बताया कि वह तसलीम को पिछले 16 साल से राखी बांध रही हैं। तसलीम ने पूजा से राखी बंधवाकर उपहार दिया। संवाद
--------------------
नवेद मियां ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी
रामपुर। रियासत काल में रामपुर के शासकों द्वारा हिंदू बहनों से राखी बंधवाए जाने की परंपरा आज भी जारी है। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सोमवार को कई हिंदू राजपरिवारों की बहनों से राखी बंधवाई। रियासतकाल में नवाब हिंदुओं के त्योहार भी मनाते थे।
नवाबी शासन खत्म होने के बाद भी नवाब परिवार के सदस्य परंपरा का पालन कर रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित ओरछा की महारानी स्नेहलता देवी और उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित स्योहारा की रानी कामिनी सिंह ने पूर्व मंत्री नवेद मियां को राखी बांधी। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की रियासत सिरमौर की रानी विजया सिंह और जुब्बल की राजकुमारी दिव्या कुमारी, मध्य प्रदेश के शाही घराने झाबुआ की राजकुमारी नंदिनी सिंह, सहसपुर बिलारी की पूर्व मंत्री रानी रीना कुमारी और भारत-अमेरिका में सामाजिक कार्यों में जुटीं मंदाकिनी पुरी, रशमणि पुरी और राधिका पुरी ने भी नवेद मियां को राखी बांधी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed