{"_id":"61c8c58f9260087cdb5ddf99","slug":"sisters-and-daughters-are-safe-under-modi-yogi-rule-mishra-moradabad-news-mbd4139986163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी राज में बहन और बेटियां सुरक्षित: मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी राज में बहन और बेटियां सुरक्षित: मिश्रा
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को कभी नहीं मिल सकता। मोदी और योगी राज में बहन और बेटियां सुरक्षित हैं।
रविवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के गांगन चौराहे पर आयोजित भाजयुमो के युवा सम्मेलन में प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद को सबक सिखाने का काम किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं महिला हूं और लड़ सकती हूं सिर्फ योगी राज में। सरकार ने गरीबों को मकान, मुफ्त बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन, राशन, मुफ्त में कोरोना टीका लगाने का काम कर रही है।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने कहा कि कि काशी की धरती पर कॉरिडोर का निर्माण कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। दो करोड़ 61 लाख गरीब परिवारों के यहां इज्जत घर बनवाने का काम सरकार ने किया है। प्रदेश के अंदर बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। गुंडे माफिया के मकानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, राजन विश्नोई, विशाल त्यागी, चंद्रपाल सिंह, अर्पित चौहान, युद्धवीर सिंह, अभिषेक चौबे, अभिषेक राठौर, निखिल पांडेय, अरुण चौधरी, अमन ठाकुर, कशिश चौहान, देवाशीष, बंटी सिंह, नीतीश चौहान, रितिक चौधरी और समर्थ सिंघल आदि मौजूद रहे।