फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sisters and daughters are completely safe in UP today: Thakur Ramveer

यूपी में आज बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित : ठाकुर रामवीर

Mon, 18 May 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 18 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sisters and daughters are completely safe in UP today: Thakur Ramveer
कांठ। मुरादाबाद-बिजनौर जनपद की सीमा पर नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी-सलेमपुर का रविवार को विधिवत ढंग से उद्घाटन किया गया। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आए कुंदरकी के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि आज यूपी में बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन




उन्होंने महिलाओं, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि सरकार ने पुलिस को सशक्त बनाने का काम किया है, जिसका परिणाम है कि आज बहन-बेटियां किसी भी समय कहीं भी आ और जा सकती हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था और भी अधिक मजबूत किए जाने पर मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि कांठ में नवनिर्मित इस पुलिस चौकी से फरियादियों को लाभ मिलेगा, साथ ही दोनों जनपदों की सीमा भी सुरक्षित रहेगी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि दोनों जनपदों की सीमा पर पुलिस चौकी की स्थापना कराने के पीछे यही मकसद है कि इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत रहे। कार्यक्रम में गन्ना समिति अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष उमरी कलां हाजी मोहम्मद उस्मान अली, एआईएमआईएम प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद, बिश्नोई मंदिर के महंत संत स्वामी जगदेवानंद महाराज, शिव मोनी मंदिर के महंत स्वामी भजनानंद दास महाराज, भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, राजा जावेदुज्जमा खां, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, भाजपा नेत्री मधु चौहान, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा, देवराज सिंह जाटव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विधायक ने चौकी परिसर में बने मंदिर में दीप जलाकर करते हुए फीता काटकर पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विधायक को एक पुष्प और एक पुस्तक देकर सम्मानित कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस शक्ति दुबे, पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे, तहसीलदार राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी कमलदीप, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई, आरएसएस के जिला संघ चालक कृष्णगोपाल सिंह, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह, महेशचंद्र गुप्ता, यावर इकबाल, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार कृपाल सिंह चड्ढा, सरदार तजिंदर सिंह, संजय ढाका, निरूपम विश्नोई, युवा समाज सेवी सैयद मौअज्जम अली उर्फ आजम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed