{"_id":"61b257207122ea2b793f1ed4","slug":"sir-g-how-long-will-we-keep-waiting-for-buses-every-day-city-news-mbd4121199167","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब जी! प्रतिदिन हम कब तक करते रहेंगे बसों की प्रतीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब जी! प्रतिदिन हम कब तक करते रहेंगे बसों की प्रतीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल शुरू होने के एक साल बाद भी रोडवेज बसें यहां से नहीं गुजर रही हैं। ऐसे में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए बस स्टॉप पर यात्री घंटों इंतजार करने को विवश हैं। इसके बावजूद बस नहीं मिलने से उन्हें वापस जाना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों की अधिकारियों से गुहार है कि आखिर हम लोग रोज कब तक बसों की प्रतीक्षा करते रहेंगे। अधिकारियों को समस्या के समाधान के बारे में कुछ सोचना ही चाहिए। परिवहन निगम के अधिकारी लोकोशेड पुल से बसों का आवागमन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुरादाबाद डिपो से अमरोहा, गजरौला, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद के लिए चलने वाली बसों के लिए लोग चौधरी चरणसिंह चौक और गांगन तिराहा पर इंतजार करते हैं, जबकि ये बसें लोकोशेड पुल से नहीं होकर बाईपास से सीधे पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से हाईवे पर निकलती हैं। यात्रियों की शिकायत है कि जनरथ बसें गांगन तिराहे पर नहीं रुकती है। इस कारण लाइनपार, गांगन, लाकड़ी फाजलपुर, नया गांव, नया मुरादाबाद, मंगूपुरा आदि क्षेत्रों के लोगों को बस पकड़ने के लिए पाकबड़ा या सात किमी दूर रोडवेज बस डिपो पर जाना पड़ता है। बृहस्पतिवार की दोपहर भी गांगन तिराहे पर काफी लोग दिल्ली की बस के इंतजार में दो घंटे खड़े रहे, लेकिन कोई बस नहीं मिली।
वहीं, मुरादाबाद डिपो के एआरएम सोमपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल सिर्फ जनरथ बसें ही लोकोशेड पुल से गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि लोकोशेड पुल से बसों को गुजारने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
लोगों की प्रतिक्रिया
मुझे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना है। पिछले दो घंटे से गांगन तिराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन कोई बस अब तक नहीं गुजरी है। कार्यक्रम में पहुंचना जरूरी है। अब बस अड्डे पर जाकर ही बस पकड़नी पड़ेगी।
संदीप सिंह (फोटो)
एक निजी कंपनी में इंटरव्यू के लिए दिल्ली जा रहा हूं। दोपहर 12 बजे से गांगन तिराहे पर खड़ा हूं। डेढ़ बजे के बाद भी बस नहीं आई है। परिवहन निगम की हेल्पलाइन पर भी कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। लोकोशेड पुल शुरू हुए काफी समय बीत चुका है। अब यहां से बसों का आवागमन शुरू होना चाहिए।
- नरदेव प्रजापति (फोटो)
परिवहन निगम द्वारा अनुमति मांगने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है, तो जल्द ही इसे दिखवाकर जवाब लिखा जाएगा। लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी