फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SIR forms were filled for those living in Dubai and Kuwait

UP: दुबई और कुवैत में रहने वालों का भरवा दिया एसआईआर फार्म... जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; अधिकारी हैरान

Sat, 06 Dec 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Dec 2025 12:04 PM IST
सार

यूपी के रामपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुबई और कुवैत में रहने वाले लोगों का एसआईआर फार्म भरवा दिया गया। अब एडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
SIR forms were filled for those living in Dubai and Kuwait
बीएलओ की बैठक में जानकारी देते डीएम रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

दुबई और कुवैत में रहने वाले दो लोगों का रामपुर का निवासी बताकर एसआईआर फार्म जमा करा दिया गया। खुलासा होने के बाद इस मामले में अब केस दर्ज कराया गया है। उप जिला निवार्चन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य  किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में शहर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन कार्य संचालित है। पुनरीक्षण के दौरान यह गंभीर तथ्य संज्ञान में आया है कि एक मतदाता  वर्तमान में दुबई में निवासरत हैं। इसी तरह  एक अन्य मतदाता जो कि वर्तमान में कुवैत में निवासरत है, के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए हैं।

विज्ञापन

जांच में स्पष्ट हुआ है कि उक्त दोनों व्यक्तियों की बहन द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए अनुचित रूप से उनके नाम से गणना प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, जो निर्वाचन नियमों का घोर उल्लंघन है। इस प्रकरण में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा  थाने में केस दर्ज कराया गया है। 

उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह केवल उसी स्थान से गणना प्रपत्र भरे जहां वह वास्तव में निवास करता है। निवास स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान से प्रपत्र भरना, तथ्य छिपाना, गलत जानकारी देना अथवा दोहरी प्रविष्टि बनाए रखना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

विज्ञापन

ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियम-संगत कठोर कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अपनी जानकारी पूर्णतया सत्य, सटीक और अद्यतन ही उपलब्ध कराएं।

11 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म के डिजिटलीकरण पूरा करने के निर्देश
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीएलओ के प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यों को समयसीमा और गुणवत्ता पर करने के निर्देश दिए।  बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में आयोजित इस सत्र में जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ की कड़ी मेहनत सराहनीय है।

डीएम  ने बताया कि जनपद में अब तक 96.5 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि 11 दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का के बाद सी कैटेगरी में शामिल लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।प्रशिक्षण के दौरान गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मतदाता विवरण सत्यापन तथा डेटा मिलान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्रपत्रों में दर्ज प्रत्येक जानकारी त्रुटिरहित होनी चाहिए। यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed