{"_id":"697e59374f35b0ed2f0f1490","slug":"sir-7366-new-voters-have-applied-thakurdwara-news-c-284-1-jpn1002-156682-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 7366 नए वोटरों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 7366 नए वोटरों ने किए आवेदन
विज्ञापन
अमरोहा। मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर के तहत शनिवार को बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बूथों पर 7366 युवाओं ने नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किया। जबकि संशोधन के लिए 2094 आवेदन हुए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, शनिवार को बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें मतदाता अपने-अपने दस्तावेज लेकर बूथों पर पहुंचे। सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मतदाताओं की उपस्थिति में उनके पहचानपत्रों और साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। डीएम ने भी बूथों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 7366 नए वोट बनवाने के लिए आवेदन हुए, जबकि संशोधन के लिए 2094 व वोट कटवाने के लिए 332 लोगों ने आवेदन किए।