Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Silver prices fell but not attracted, digital purchases worth Rs 600 crore in seven months

Moradabad News: चांदी की कीमत घटी लेकिन आकर्षण नहीं, सात माह में 600 करोड़ की डिजिटल खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Silver prices fell but not attracted, digital purchases worth Rs 600 crore in seven months
मुरादाबाद। दो दिनों में चांदी और सोने की कीमतों में भले गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इनमें निवेश करने वालों का उत्साह नहीं घटा है। स्टॉक मार्केट और धातुओं में निवेश के शौकीन सोने-चांदी को लेकर डिजिटल रास्ते पर तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकार बताते हैं कि सात महीने में स्थानीय लोगों ने 600 करोड़ रुपये का डिजिटल सोना व चांदी अपने नाम किया है।
विज्ञापन



शहर के निवेशक हों या निवेश सलाहकार, बता रहे हैं कि पिछले कुछ समय से चांदी की दरों की ज्यादा ऊंचाई ने सभी का ध्यान इस ओर खींचा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों के लिहाज से चांदी की चमक और बढ़ने की उम्मीद में निवेशकर्ता इस बाजार में अब भी जमकर रुचि ले रहे हैं। सोने के निवेशकर्ता भी कम नहीं हैं। बाजार से सीधी खरीद के बजाय डिजिटल डील को ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है।
विज्ञापन






निवेश सलाहकारों ने बताया कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी और सोने की मांग नहीं घटी तो इसकी कीमतें बढ़ती रहेंगी। 30 जून 2025 तक स्टॉक मार्केट में मुरादाबाद मंडल के हजारों निवेशकों ने म्यूचुअल फंड समेत विभिन्न शेयर में करीब 13800 करोड़ का निवेश किया था। अब यह बढ़कर करीब 15500 करोड़ रुपये हो गया है। बात सोना-चांदी की करें तो पिछले सात माह में स्थानीय लोगों ने 600 करोड़ रुपये की डील की हैं। चांदी की कीमतें ज्यादा बढ़ने से इसके निवेशकर्ता ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

21 मार्च तक 11700 करोड़ का था निवेश



-निवेशकर्ताओं से जुड़े जानकारों ने बताया कि 21 मार्च तक मुरादाबाद मंडल के हजारों निवेशकों द्वारा स्टॉक मार्केट में विभिन्न तरीके से 11700 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। कुछ माह पहले तक चांदी और सोने में निवेश ज्यादा नहीं था लेकिन पिछले तीन से चार महीने में चांदी और सोने में डिजिटल निवेश की ओर लोगों का रुख ज्यादा बढ़ा है। 11700 करोड़ निवेश के आंकड़े एएमएफआई (एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) पर भी स्पष्ट है।

00



-डिजिटल तरीके से लोग चांदी और सोने में निवेश करना खूब पसंद कर रहे हैं। अभी निवेश जारी है। चांदी और सोने की कीमत घटने के बावजूद लोगों के रुख में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। लोग सोने-चांदी की कीमत और बढ़ने की उम्मीद लगा रहे है। - सैयद खालिद अली, डायरेक्टर, मल्टीगेन फाइनेंशियल सर्विसेज




00

-बाजार में फिलहाल कंपनियों के शेयर से ज्यादा लोग सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। इन मदों में निवेश बढ़ा है। भविष्य में भी इनके ज्यादा डिजिटल निवेश की उम्मीद है। सोने व चांदी के दामों में भले हालिया गिरावट दर्ज हुई है लेकिन इनके दाम फिर बढ़ने की उम्मीद है। -मुदित जैन, निवेशक

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed