फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shreemad bhagawt katha in pakbara

श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह में बाराती बनकर झूम उठे पाकबड़ावासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

नगर पंचायत पाकबड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण के देवी रुक्मिणी संग विवाह प्रसंग के अवसर पर बाराती बनकर पाकबड़ावासी झूम उठे। नगर में जब दूल्हा वेश में भगवान श्रीकृष्ण का रथ और बैंडबाजे के साथ बरातियों संग निकले तो नगरवासी मस्ती से नृत्य करने लगे थे। शाम को बड़ा मंदिर परिसर से बाजे गाजे के साथ रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण जी की बारात ने कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया।

विज्ञापन
shreemad bhagawt katha in pakbara

विस्तार

पाकबड़ा। नगर पंचायत पाकबड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण के देवी रुक्मिणी संग विवाह प्रसंग के अवसर पर बाराती बनकर पाकबड़ावासी झूम उठे। नगर में जब दूल्हा वेश में भगवान श्रीकृष्ण का रथ और बैंडबाजे के साथ बरातियों संग निकले तो नगरवासी मस्ती से नृत्य करने लगे थे। कथा प्रसंग में छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की मधुर एवं मनमोहक लीलाओं का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

शाम को बड़ा मंदिर परिसर से बाजे गाजे के साथ रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण जी की बारात ने कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया। भगवान श्रीकृष्ण जी की बारात संत नामदेव बड़ा मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण के बाद कथा स्थल माया हाउस पर पहुंची। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, डा. ब्रिजेश सिंह, रामबाबू भटनागर, सीताराम रूहेला, नरेश सक्सेना, अश्वनी शर्मा, आदर्श गुप्ता, शैवी शर्मा, महेंद्र गुप्ता, रिंकू गोस्वामी, मोहित शर्मा, आकाश रूहेला, श्याम रूहेला, राकेश सिंह, सर्वेश गुप्ता, शेर बहादुर सिंह, रोहताश सैनी, महेश सैनी, प्रदीप शर्मा, राजीव शर्मा, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed