{"_id":"587550374f1c1b1729ba9f88","slug":"shivpal-party-out-from-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय से शिवपाल खेमा ‘आउट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय से शिवपाल खेमा ‘आउट’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी और सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच जिले में सपा कार्यालय से शिवपाल यादव खेमा आउट हो चुका है। यहां अखिलेश यादव खेमा पूरी तरह से काबिज हो गया है। अखिलेश समर्थित जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने जिले की कमान अपने हाथ में ले ली है।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। सपाइयों में घमासान जारी है। लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक सपाई दो गुटों में बंटे हैं। हाजी इकराम कुरैशी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव गुट सपा जिला कार्यालय पर काबिज हो गया।
शिवपाल खेमा कार्यालय से पूरी तरह से आउट हो गया है। कार्यालय में शिवपाल समर्थित सपा कार्यकारिणी का कोई सदस्य नहीं दिखाई दे रहा है। सोमवार को भले ही जिला सपा कार्यालय पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
लेकिन मंगलवार को कार्यालय खुला रहा। जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही आगे की रणनीति बनाई। इस दौरान जयवीर सिंह यादव, लवकुश कंछल, महेंद्र यादव, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।