{"_id":"65a45cb0016eed1fb1078084","slug":"shiv-sena-demanded-to-call-uddhav-thackeray-to-ayodhya-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-323691-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को अयोध्या बुलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को अयोध्या बुलाने की मांग की
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को अयोध्या बुलाने की मांग की है। इस मामले में पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
शिवसेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे को राम जन्मभूमि में न बुलाने को लेकर आक्रोश जताया है। इस मामले में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं, इसकी शुरुआत कांशीराम नगर से हुई। लखनऊ में बैठक के अनुसार 22 तारीख को राम जन्मभूमि स्थापना पर शिवसेना की महाआरती के आयोजन के लिए विभिन्न जगहों पर तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों कार्यक्रमों के लिए शिवसेना जिला प्रमुख ने तहसील बिलारी व नगर के कांशीराम क्षेत्र में सभा की। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि राम जन्मभूमि की स्थापना में शिव सैनिकों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। मुरादाबाद के शिव सैनिकों ने भी राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। हिंदुत्व की उसे विजय एवं हिंदुत्व के महापर्व को मानते हुए रामलाल के स्वागत में शिवसेना 22 जनवरी को एक महा आरती करेगी। इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव सक्सेना, राजीव राठौर आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।