फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shikha take selfie before six hour of dhruv kidnapping

अपहरण के छह घंटे पहले प्रेमी के साथ थी शिखा, ली थी सेल्फी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
shikha take selfie before six hour of dhruv kidnapping
मुरादाबाद। मासूम ध्रुव के अपहरण से छह घंटे पहले शिखा ने अपने प्रेमी अशफाक से मुलाकात की थी और अपहरण को लेकर बनाई गई योजना पर चर्चा की थी। इसी दौरान दोनों ने सेल्फी भी ली। इसके बाद अशफाक चालक को लेकर दिल्ली रोड स्थित होटल में चला गया था। कुछ घंटे होटल में ठहरने के बाद आरोपी दोबारा रामलीला मैदान के पास पहुंचा और बच्चे को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी अशफाक ने कबूला है कि वह पांच अगस्त की रात तेलंगाना से मुरादाबाद के लिए रवाना हुआ था। सात अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह रामलीला मैदान के पास पहुंच गया। यहां आकर उसने शिखा को फोन किया। तब शिखा मार्निंग वॉक का बहाना बनाकर घर से बाहर निकल आई थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि इसके बाद चालक कार से दूर जाकर रामलीला मैदान में सीढ़ियाें पर जाकर सो गया था। इसके बाद दोनों ने काफी देर तक कार में बैठकर बातचीत की। इस दौरान शिखा ने अशफाक को 18 हजार रुपये भी दिए थे। इसी दौरान शिखा ने अशफाक को समझा दिया था कि दोपहर बारह और एक बजे के बीच यहीं आकर कार खड़ी कर लेना। तब तक मैं ध्रुव को लेकर आ जाऊंगी।
विज्ञापन

ध्रुव को नए कपड़े पहनाकर खुद शिखा ने कार में बैठाया, बोली थी कि अंकल को तंग मत करना
मुरादाबाद। योजना के मुताबिक सात अगस्त की दोपहर एक बजे आरोपी अशफाक चालक को लेकर रामलीला मैदान के पास आ गया था। यहां शिखा अपने बेटे ध्रुव को लेकर पहुंची और खुद कार में बैठा दिया। इसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिखा ने ध्रुव को नहलाया और नए कपड़े पहनाकर तैयार कर दिया। जैसे ही अशफाक की कॉल आई, वह उसे लेकर रामलीला मैदान में पहुंच गई। यहां उसने ध्रुव को समझाया कि अंकल को तंग मत करना। मैं भी बाद में आ जाऊंगी। इनका कहना मानना। तुम घूमने जा रहे हो। ध्रुव भी खुश था। इसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर चले गए और यहां शिखा ने कुछ घंटे बाद ही पटकथा पर काम शुरू कर दिया। ध्रुव के गायब होने की बात कहकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

होटल में खाया पिज्जा, अशफाक ने बनाया वीडियो
मुरादाबाद। पुलिस को अशफाक के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। जिसमें ध्रुव पिज्जा खाते हुए दिख रहा है। जिसमें अशफाक उससे बार बार पूछ रहा है कि पिज्जा कैसा लग रहा है तो ध्रुव बोल रहा है कि अच्छा लग रहा है। अशफाक ने पूछताछ में बताया कि वह बच्चे को कार में बैठाकर मुरादाबाद से गाजियाबाद होते हुए नोएडा गया था। वहां एक होटल में रात को रुके और पिज्जा का आनलाइन आर्डर किया था। कुछ ही देर में पिज्जा आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed